इनदिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईआईटी रुड़की के छात्रों ने बनाया है। महज तीन दिनों में इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में चार छात्र डांस करते हुए दिखते हैं। इस डांस वीडियो को एड शीरन के लेटेस्‍ट हिट गाने ‘शेप ऑफ यू’ पर फिल्‍माया गया है बता दें ये गाना वेलेंटाइन डे पर रिलीज किया था। इस वीडियो में अलग-अलग प्रोफेशन के चार लड़के एक खूबसूरत लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश करते दिखते हैं। वैलेंटाइन्स दिन पर बनाया गया ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो की खास बात हैं कि इसे खुद छात्रों ने ही कोरियोग्रॉफ किया है। इस डांस वीडियो को वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानि कि 13 फरवरी को यूट्यूब म्यूजिक चैनल Cinesec IITR के अकाउंट से अपलोड किया गया। वीडियो को आईआईटी रूड़की के अंदर ही शूट किया गया है। इस डांस वीडियो को अंकुश राउत ने डायरेक्ट किया है।

वीडियो की शुरुआत में एक लड़का और लड़की दिखते हैं जिसमें लड़का लड़की को कहता है कि हम दोनों बहुत किस्मत वाले हैं कि हम एक-दूसरे से मिले। जिसके बाद लड़की भी अपनी खुशी का इजहार करती है। फिर गाना शुरु होता है। वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज हुए एड शीरन के गाने पर चार छात्र डांस करते हैं। वीडियो में एक लड़की दिखती है जिसे ये चारों लड़के इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। चारों लड़कों ने बेहतरीन डांस किया है। इस वीडियो में आईआईटी रूड़की को भी पूरी तरह से दिखाया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=dTMLTCJzYGM&list=RDdTMLTCJzYGM#t=10