‘IC 814 The Kandahar Hijack’: नेटफ्लिक्स पर ‘आईसी 814 द कंधार हाईजैक’ नामक एक सीरीज रिलीज हुई है। गुरुवार को इस सीरीज के रिलीज होते ही लोग इस सच्ची घटना के बारे में गूगल पर खोजने लगे हैं। इस सीरीज को 16 घंटों में 200 परसेंट से अधिक स्पीड के साथ लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने खोजा है। हाईजैक की यह भयावह सच्ची घटना 1999 में क्रिसमस के एक दिन पहले 24 दिसंबर हो हुई थी। इस घटना के दौरान प्लेन में सवार लोगों को आतंकियों ने 7 दिनों तक बंधक बनाए रखे था।
”आईसी 814 द कंधार हाईजैक’ के लिए लोगों में दिख रहा क्रेज
आईसी 814 द कंधार हाईजैक के रिलीज होने के बाद लोग इसके बारे में गूगल पर सर्च करने लगे। दर्शकों के बीच इस सच्ची घटना के बारे में जानने के लिए क्रेज देखा जा सकता है। इस सीरीज में 6 एपिसोड हैं। जो हाईजैक के आतंक, परेशानी और वीरता की दर्दभरी कहानी के बारे हैं। असल में यह सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है। यह कहानी 30,000 फीट की ऊंचाई पर फंसे यात्रियों, पायलट और क्रू मेंबर्स के उस समय की सिचुएशन और डर के बारे में बताती है।
अनुभव सिन्हा ने इस सीरीज का निर्देशिन किया है। इस लंबे हाईजैक ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। एक सप्ताह तक आतंकवादियों ने आईसी 814 का हाईजैक किया था। इस घटना ने पूरा देश को स्तब्ध कर दिया।
यात्रियों के बदले 3 आतंकियों को छोड़ा गया था
दरअसल, नेपाल के काठमांडू से उड़ान भरने के बाद आतंकवादियों ने प्लेन का अपहरण कर लिया, जिसके विमान को पहले अमृतसर और फिर लाहौर में उतारा। इसके बाद उड़ान दुबई और फिर आखिर में कंधार पहुंची थी, जहां आंतकियों से बातचीत हुई। आखिर में तीन हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों के बदले बंधकों को रिहा कर दिया गया था।
जब यह घटना हुई थी तो अटल बिहारी वाजपेयी प्रधान मंत्री थे। वहीं जसवंस सिंह विदेश मंत्री थे। तब भारत ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी थी। इस सीरीज में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, पत्रलेखा पॉल, अदिति गुप्ता चोपड़ा, अरविंद स्वामी, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, अनुपम त्रिपाठी, दीया मिर्जा, अर्मिता पुरी, आदित्य श्रीवास्तव, दिब्येंदु भट्टाचार्य, यशपाल शर्मा और सुशांत सिंह ने मेन रोल में हैं।