रिश्तों में शक की कोई जगह नहीं होती। जिन रिश्तों में शक घर ले तो उसकी बुनियाद कमजोर हो जाती है। सामने वाला शख्स शक को दूर करने की पूरी कोशिश करता है। चीन के रहने वाले 33 साल का जिंग नाम का शख्स की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। उनकी पत्नी उन्हें लगातार एक साल से इग्नोर कर रही थी। वह काम का प्रेशर बताकर ऑफिस में ही अधिकतर समय बीता रही थी। कई बार वह अपने पिता के घर जाकर रह रही थी। पत्नी के बदलते व्यवहार से जिंग परेशान रहने लगे। उन्होंने वह सबकुछ किया जिससे उन दोनों के बीच बढ़ती दूरियों को कम किया जा सके। हालांकि इसके बाद भी पत्नी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

पत्नी दे रही थी धोखा

अब वह पहले की तरह ना अपने पति से बात करती थी ना समय बीताती है। इस मुद्दे पर बात करने पर वह कोई ना कोई बहाना बना लेती और बात को इग्नोर कर देती। जिंग को पत्नी पर अब शक होने लगा। उन्हें लगा कि पत्नी उन्हें धोखा दे रही है। ना चाहते हुए भी अपनी पत्नी की जासूसी करने लगे। वे पत्नी के अचानक इस तरह बदल जाने से परेशान थे। जासूसी करने के बाद जो हकीकत उनके सामने आई उन्हें उस पर भरोसा नहीं हुआ। हालांकि यह उसने अपनी आंखों से जो कुछ भी देखा वह सच था।

ड्रोन के जरिए पत्नी की जासूसी

असल में पत्नी के सच का पता लगाने के लिए शख्स ने ड्रोन खरीद लिया। उसने ड्रोन को पत्नी का पीछा करने के लिए लगा दिया। पत्नी को ट्रैक करने के लिए शख्स ने एक ड्रोन का इस्तेमाल किया। ड्रोन के फुटेज से पता चला कि पत्नी एक कार में बैठी। कार उसे एक दूर पहाड़ी पर ले गई। वहां पत्नी एक शख्स के हाथों में हाथ डाले हुए एक घर में जाते हुए देखा गया। करीब 20 मिनट बाद दोनों उस घर से बाहर निकले और कारखाने की तरफ चले गए जहां जिंग की पत्नी काम करती थी। वह शख्स उसका बॉस था औऱ वह उसकी फैक्ट्री में काम करती थी।

ड्रोन के जरिए पत्नी की बेवफाई देखने के बाद शख्स हैरान रह गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई। अब जिंग का कहना है कि वह ड्रोन के जरिए मिले सबूतों के जरिए पत्नी को तलाक देगा। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक यूजर ने लिखा है कि वाकई ड्रोने खरीदना एक बेहतरीन आईडिया था वरना जिंग को कभी पता ही नहीं चलता कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। यह टेक्नोलॉजी का बेहतरीन काम है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हाईटेक के इस समय में कोई भी झूठ पकड़ा जा सकता है। इसलिए वफादार रहने की जरूरत है।