पत्नी से बेवफाई करने एक शख्स को भारी पड़ गया। इस चक्कर में उसकी जमकर धुनाई हुई। दरअसल वह शख्स अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में बेड पर पकड़ा गया था। पति की इस हरकत की जानकारी जब पत्नी के घरवाले को हुई तो उन्होंने उसको बुरी तरह से पिटा। इस घटना का फुटेज चीनी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में उस शख्स की पत्नी के परिवारवाले उसे बुरी तरह से पीटते हुए नजर रहे हैं। इस क्लिप को यू-ट्यूब पर भी पोस्ट किया गया है।
वीडियो में पति के साथ पकड़ी गई महिला व्हाइट कलर का टॉप पहने हुए बठी है। वहीं, महिला का शादीशुदा बॉयफ्रेंड उसके पीछे खड़ा है और अपने आप को कवर करने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान उस शख्स की पत्नी के घर वाले उसके सीने पर लात मारते हैं। वो यहीं नहीं रुकते हैं और एक के बाद एक कई बार वार करते हैं। वह हमले से बचने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है। हमलावरों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। ये महिलाएं लड़की के साथ हाथापाई करती हैं। इस दौरान पीले कलर का टॉप पहने एक महिला बेड पर चढ़ जाती है। वह उस लड़की का टॉप उतारने लगती है। यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। हालांकि यह चीन में किस जगह का है इस बात का पता नहीं चल सका है।
इस पूरी घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि यह वीडियो उस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला द्वारा अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ने पर प्रताड़ित किया गया था। इससे गुस्साई पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड के सिर के बाल रेजर के काट दिए थे और उसे सड़क पर बिना कपड़े के घुमाया था। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था।
