Hirotugu Akaike Google Doodle: सर्च इंजन गूगल ने रविवार (5 नवबंर) को जापान के महान सांख्यिकीविद हिरोसुजु एकाइक की 90वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 1970 के शुरुआती दशक में उन्होंने मॉडल सिलेक्शन का फॉर्म्युला तैयार किया जिसे अकाइक इन्फर्मेशन क्राइटीरियन (एआईसी) के नाम से जाना जाता है। एआईसी को अब मॉडल चयन के लिए व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। इस फॉर्मूले के लिए उन्हें साल 2006 में क्यूटो प्राइज से नवाजा गया। जापान का ये सर्वक्षेष्ठ निजी पुरस्कार है। जिसे किसी शख्स को वैश्विक उपलब्धि हासिल करने पर दिया जाता है। पांच नवंबर, 1927 को जन्में एकाइक को पर्पल रिबन मेडल और असाही पुरस्कार से भी सम्मानित किया जुका है। दोनों ही पुरस्कार जापान में संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्र में चोटी के लोगों को दिए जाते हैं।

अकाइक की क्रिऐटिविटी उनके अनुभव पर आधारित था। एक बार उन्होंने रैंडम वाइब्रेशंस को महसूस करने के लिए एक स्कूटर खरीदी और इस पर सवार होकर माउंट फुजी का चक्कर लगाया। इससे उनको सामान्य और ट्रकों की भीड़भाड़ी वाली सड़क पर सवारी के दौरान कंपन के बीच अंतर करने में मदद मिली। चार अगस्त, 2009 को उनका निधन हो गया था। इस समय उनकी उम्र 81 साल थी।