Happy Holidays Merry Christmas Google Doodle: गूगल डूडल बनाकर लोगों से मैरी क्रिसमस कह रहा है। गूगल ने क्रिसमस पर खास डूडल बनाया है। डूडल में सैंटा क्लॉज से लेकर क्रिसमस ट्री तक को शामिल किया गया है। गूगल ने आज Google को खास अंदाज में लिखा है। सबसे पहले नीले रंग में जी लिखा है। जी पर लाल रंग की एक लाइट के साथ हरे रंग की पत्ती लगी हैं। इसके अलावा पीले और लाल रंग का गिफ्ट लटका है। वहीं O पर हरे और पीले रंग का गिफ्ट लटका है। पहले O को लाल रंग से लिखा है। वहीं दूसरे O को पीले रंग से लिखा है। इस O पर लाल रंग की 2 लाइट के साथ एक पीले रंग का गिफ्ट लटका है। दूसरे O को भी पीले रंग से लिखा है।

G की बात करें तो जी को नीले रंग से लिखा है। इस पर एक हरे रंग का गिफ्ट लटका है। इसके बाद L की बारी आती है गूगल ने L की जगह क्रिसमस ट्री को बनाया है। इस पर लाल रंग की काफी लाइट लगी हैं। ट्री को हरे रंग का बनाया है। इसके नीचे नीले, पीले और लाल रंग के गिफ्ट रखे हैं। इसके टॉप पर पीले रंग का स्टार लगा है। सबसे आखिर में e की बात करें तो e को लाल रंग से लिखा है। इस पर नीले रंग का गिफ्ट लटका है। इसके अलावा दो हरे रंग की पत्तियों के साथ लाल रंग की लाइट लगी है।

Live Blog

15:19 (IST)25 Dec 2018
ओकावारा सांता क्लॉज बनकर पार्टियों में पहुंच जाते थे

इस झूठ को प्रचारित करने के बाद ओकावारा क्रिसमस पार्टियों में केएफसी चिकन प्रमोट करने लगे। वे खुद सांता क्लॉज बनकर पार्टियों में पहुंच जाते थे। धीरे-धीरे उनकी कोशिशों से केएफसी स्टोर का देश में प्रसार बढ़ा। फर्क ये आ गया कि जापान में क्रिसमस पर दूसरे देशों की तरह टर्की खाने की बजाय चिकन खाया जाने लगा।

15:10 (IST)25 Dec 2018
इस तरह बढ़ाई सेल

जापानियों को ओकावारा की दुकान का डिजाइन पसंद नहीं आता था। ईसाइयों की सिर्फ 2% जनसंख्या होने की वजह से क्रिसमस भी जापान में बड़ा त्योहार नहीं था। हालांकि, ओकावारा ने सेल बढ़ाने के लिए एक झूठ गढ़ा। उन्होंने ऐसी अफवाह फैलाई कि पश्चिम में क्रिसमस के त्योहार पर चिकन खाना जरूरी होता है।

15:02 (IST)25 Dec 2018
क्रिसमस पर 36 लाख लोगों यहां से मंगाया चिकन

ओकावारा की कोशिशों ने एक विफल बिजनेस को सफलता की तरफ मोड़ दिया। 1974 में ओकावारा को जापान केएफसी का हेड बना दिया गया। हर साल क्रिसमस के दौरान चिकन की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। यहां तक की लोगों को स्टोर्स के बाहर लाइन में भी खड़ा होना पड़ता है। पिछले साल ही क्रिसमस पर 36 लाख लोगों ने केएफसी से चिकन ऑर्डर किया था।

14:52 (IST)25 Dec 2018
पूरे प्लेन को लाइटों से ढ़का

लंदन के लुटॉन एयरपोर्ट पर दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस लाइट शो लगाया गया है। यहां 120 फीट लंबे एयरबस ए320 विमान को 2.4 किमी लंबी एलईडी बल्बों की लड़ी से रोशन किया गया है। 5 हजार वर्गमीटर वाले प्लेन को इस तरह ढंका गया है कि यह रंग-बिरंगी रोशनी से घिरा ही लगता है। लुटॉन एयरपोर्ट प्रशासन ने इस शो के लिए इजीजेट एयरलाइंस की मदद ली। एयरपोर्ट अपनी 80वीं एनिवर्सरी भी मना रहा है।

14:42 (IST)25 Dec 2018
ईश्वर पुत्र माने जाते हैं ईसा मसीह

ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह को ईश्वर का पुत्र मानते हैं। माना जाता है कि ईसा मसीह का जन्म 2 BC और 7 BC के बीच यानी 4 BC में हुआ, लेकिन इस बात का भी कोई सबूत नहीं है।

13:35 (IST)25 Dec 2018
3.6 लाख किलोग्राम सामान की हो चुकी है सप्लाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2006 से अब तक 3.6 लाख किलोग्राम सामान की सप्लाई हो चुकी है। 2011 में फाएस द्वीप पर बड़े स्तर पर डेंगू फैलने के बाद वहां 25 अतिरिक्त डिब्बों में डेंगू की दवाइयां गिराई गई थीं। इस साल क्रिसमस से एक हफ्ते पहले ही एयरफोर्स ने अपना ऑपरेशन पूरा किया। इसमें अलग-अलग द्वीपों में रहने वाले 30 हजार लोगों के लिए करीब 28 हजार किलो सामान गिराया गया।

13:05 (IST)25 Dec 2018
ऐसे देते हैं गिफ्ट

क्रिसमस की यह परंपरा 66 साल से लगातार चल रही है। इसके लिए गुआम में रहने वाले लोग और कारोबारी चंदा देते हैं। हर साल सी-130 सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट की मदद से तोहफों से भरे बक्से द्वीपों पर गिराए जाते हैं। एक बॉक्स का कुल वजन 180 किलो होता है। इसमें घर बनाने के सामान से लेकर खिलौने और दूध तक हो सकता है। इन्हें पानी में गिराया जाता है, ताकि कोई चोटिल न हो।

12:35 (IST)25 Dec 2018
जब पहली बार ऐसा हुआ तो...

जब पहली बार द्वीप पर मौजूद लोगों ने प्लेन से कुछ गिरता देखा तो वे खुशी से भर गए। दरअसल, उस दौर में अग्रिगन में बिजली और पानी की ठीक व्यवस्था नहीं थी। वहां तूफान और चक्रवात भी आते रहते थे। ऐसे में कंटेनर में जरूरत का सामान पाकर लोग खुशी से चीखने लगे।

12:08 (IST)25 Dec 2018
पायलटों को दिखे थे लोग

1952 के क्रिसमस के दौरान गुआम स्थित एंडरसन एयरफोर्स बेस से बी-29 बॉम्बर विमान एक मिशन के लिए निकले थे। बीच रास्ते में ही पायलटों को अग्रिगन द्वीप पर हाथ हिलाते लोग दिखाई दिए। पायलटों ने विमान पर मौजूद कुछ चीजों को तुरंत इकट्ठा किया और कंटेनरों को पैराशूट से बांधकर फेंक दिया।

11:33 (IST)25 Dec 2018
इस बड़ा दिन भी कहते हैं

यह पूरे विश्व में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है। इसे 'बड़ा दिन' के भी नाम से जाना जाता है।
खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते
सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते
हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे कुछ इस तरह
खुशबू फूल का साथ निभाए जिस तरह
क्रिसमस की बधाइयां

10:14 (IST)25 Dec 2018
अमेरिकी रक्षा विभाग का सबसे लंबा ऑपरेशन

अमेरिकी रक्षा विभाग का सबसे लंबा ऑपरेशन पिछले 66 साल से जारी है। इसका नाम है ऑपरेशन क्रिसमस ड्रॉप। इसके तहत अमेरिकी एयरफोर्स हर साल प्रशांत महासागर में मौजूद द्वीपों पर सी-21 सुपर हरक्यूलिस विमान से तोहफों की बारिश करती है। गिफ्ट्स में आमतौर पर खाने-पीने का सामान, कपड़े, जूते, बच्चों के खिलौने और स्कूल की जरूरत की चीजें होती हैं। इसे दुनिया का सबसे लंबी अवधि का मानवतावादी मिशन भी कहा जाता है।

09:50 (IST)25 Dec 2018
अपने प्रियजनों को करें खुश

क्रिसमस के साथ नए साल के आगमन की भी तैयारी शुरू हो जाती है इसलिए लोग आने वाले साल में आनंद और कामयाबी के लिए सेंटा से भी विश पूरी करने की दुआ मांगते हैं। आप भी क्रिसमस के मौके पर दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये शुभकामना संदेश देकर खुशी दे सकते हैं।

09:25 (IST)25 Dec 2018
इसलिए मनाते हैं क्रिसमस

आज के एनिमेटेड डूडल पर क्लिक करने से पहले 'हैपी हॉलीडेज' नजर आ रहा है। क्रिसमस हर साल जीजस क्राइस्ट के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और क्रिसमस ट्री अपने घर लाते हैं।

08:42 (IST)25 Dec 2018
Google Doodle, Merry Christmas

पूरे लिखे हुए Google के नीचे सबसे पहले G के नीचे एक सोफा जैसा कुछ रखा है जिस पर कोई बैठा है। वहीं पहले O के नीचे भी कोई बैठा हुआ है। दूसरे O के नीचे एक चेयर रखी रखी है जिस पर सैंटा की ड्रेस पहने हुए कोई हरे रंग का गिफ्ट पैक लेकर बैठा है। अब सबसे आखिर में e की बात करते हैं। इसके नीचे सैंटा एक चेयर लगाकर बैठा है। इसके साथ ही सैंटा के सामने हरे रंग का गिफ्ट पैक रखा है।