सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक शख्स दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग यानी दुबई के बुर्ज खलीफा से अपने आईफोन को जमीन पर फेंक देता है। इस कारनामे का अंजाम क्या होता है वह हम आपको बाद में बताएंगे भी और दिखाएंगे भी। लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए कि शख्स जिस आईफोन को वह वह शख्स फेंकता है वह कोई पुराना वर्जन नहीं था बल्कि अभा हाल में लॉन्च हुआ आईफोन 7 प्लस था। इस वीडियो को Techrax नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स पहले लोगों को अपना आईफोन दिखाता है। फिर वह उसे लेकर बुर्ज खलीफा के 148वें फ्लोर पर चढ़ जाता है। वहां चढ़कर वह फिर से लोगों को दिखाता है कि हां वह असली फोन को ही नीचे फेंक रहा है। फिर वह बिना देर किए फोन को नीचे फेंक देता है।
वीडियो का सबसे मजेदार या हैरान कर देने वाला हिस्सा आखिर में आता है। दरअसल, जिस आईफोन को इतनी ऊंचाई से नीचे फेंका गया था वह वापस मिलता ही नहीं है। उसकी लोकेशेन भी ट्रेक करने की कोशिश की जाती है लेकिन किसी भी तरीके से सफलता हाथ नहीं लगती।
इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देखिए वीडियो