शादी को लेकर हर जगह-जगह अलग-अलग रीति-रिवाज और परंपराएं हैं। शादी से जुड़ी ऐसी ही है एक परंपरा चीन में भी है। इस परंपरा के बारे में जानकर आप भी चकित हो जाएंगे। इस परपंरा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मोबाइल फोन से बनाए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा, दुल्हन के कपड़ों में कुछ तलाश रहा है। इस दौरान दूल्हे पत्नी के पूरे शरीर पर हाथ घुमाता है और सभी मेहमान इस परंपरा के साक्षी होते हैं। यह परंपरा लड़की के लिए बेहद असहज होती है। उसके चेहरे के बदले हुए भाव से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। दूल्हे का हाथ दुल्हन के कपड़ों के अंदर भी जाने लगता है लेकिन महिला हाथ को रोक देती है। इन सब के बीच दुल्हन बहुत असहज ( uncomfortable) महसूस करती है। द सन के मुताबिक वीडियो शूट करने वाले शख्स का कहना है कि इस तरह से ढूंढना (groping) सांस्कृतिक रिवाज का एक हिस्सा है, जिसमें दुल्हा, शादी की अंगूठी को ढूढने के लिए दुल्हन की पूरी बॉडी को सर्च करता है।
वीडियो आनलाइन आने के बाद कुछ ही घंटों में हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। लाइवलीक पर यूजर ने कमेंट किया है कि देखकर लगता है लड़की (दुल्हन) रो देगी। वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि शादी के लिए यह बहुत अजीब परंपरा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परंपरा जापान की है, जो कि चीन में तेजी से फैल रही है। चीन में ही इस क्लिप को फिल्माया गया है।
READ ALSO: 12 साल के लड़के ने की बहन से सगाई, पिता बोले- बचपन से प्यार करता था, डर था कि कहीं…
https://www.youtube.com/watch?v=XxUcCTTp3P4
READ ALSO: चेन्नई में सड़कों पर बिक रही है बिल्ली के मीट की बिरयानी