Google Trends: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह बताया गया है कि अब तक किस देश ने सबसे ज्यादा हथियारों का आयात किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने 2020 से 2024 के दौरान सबसे ज्यादा हथियार इंपोर्ट किए हैं। इसने यह भी कहा कि यूक्रेन का लगभग आधा इंपोर्ट अमेरिका से किया है। वह हथियारों को एक्सपोर्ट करने मामले में बाजार पर सबसे ज्यादा हावी है।

एसआईपीआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय देशों ने मेजर आर्म्स और डिफेंस आर्म्स के अपने इंपोर्ट में बहुत तेजी से बढ़ोतरी की है। यह पिछले चार सालों (2020-2024) की अवधि (2015-2019) की तुलना में 155 फीसदी की बढ़ोतरी है। 2022 से पहले यूक्रेन बहुत कम हथियारों का आयात करता था, लेकिन रूस के साथ चल रहे संघर्ष की वजह से उसने 2023 और 2024 में कम से कम 35 देशों से भारी मात्रा में हथियारों का आयात किया। बता दें कि रूस के साथ यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 के महीने में शुरू हुआ था।

भारत का कौन-सा नंबर

गौरतलब है कि 2020 और 2024 के बीच प्रमुख हथियार इंपोर्टर के तौर पर एसआईपीआरआई द्वारा विभाजित 162 देशों में से पांच सबसे बड़े हथियार आयातकों की ग्लोबल आर्म्स इंपोर्ट में 35 फीसदी हिस्सेदारी है। एसआईपीआरआई की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 और 2024 के बीच के दौरान भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया है। इसकी वैश्विक आयात में 8.3 फीसदी हिस्सेदारी है।

हालांकि, 2015 से 2019 तक की पिछली पांच साल की अवधि के मुकाबले इसकी हिस्सेदारी में 9.3 फीसदी की गिरावट आई और इसका श्रेय भारत की अपने हथियारों को डिजाइन करने और निर्माण करने की बढ़ती क्षमता को दिया जा सकता है। इससे आयात पर उसकी निर्भरता कम हो गई है। भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 36 फीसदी थी। यह सबसे बड़ी हिस्सेदारी थी और देश धीरे-धीरे अपने हथियार आपूर्ति संबंधों में विविधता ला रहा है व तेजी से फ्रांस, इजरायल और अमेरिका समेत पश्चिमी आपूर्तिकर्ताओं की ओर रुख कर रहा है।