गूगल गुरुवार को लेडिस्लाओ जोस बीरो (लाज़्लो बिरो) का 117 वां जन्मदिन मना रहा है। अधिकतर लोग उनके बारे में नहीं जानते, लेकिन उनकी की गई खोज से हम सभी परिचित हैं। उन्होंने बॉल प्वॉइंट पेन आविष्कार किया था। उनके जन्मदिन पर गूगल ने खास प्रकार का डूडल तैयार किया है। इसमें बॉल पेन से गूगल को लिखा गया है।
बॉल प्वॉइंट पेन आविष्कार :
पेश से एक पत्रकार रहे लाज़्लो बिरो का जन्म 29 सितंबर 1899 को हंगरी के बुडापेस्ट में एक यहूदी परिवार में हुआ था। जब वह अखबरा में काम करते थे उन दिनों फाउंटेन पेन का इस्तेमाल किया जाता था। फाउंटेन पेन को इस्तेमाल करने में कई तरह की दिक्कतें आती थीं। अक्सर स्याही लीक होने लगती थी, साथ ही इसके इंक को कागज ठीक से नहीं सोख पाता था। लेकिन उन्होंने गौर किया कि अखबार को छापने के लिए जिस तरह की इंक का इस्तेमाल किया जाता है, वह कागज पर अच्छी तरह से अवशोषित हो जाती है।
INS Viraat: 5 बातें जो आपको दुनिया के सबसे पुराने युद्धपोत के बारे में जाननी चाहिए
उनके दिमाग में तरकीब आई कि अगर इस इंक का इस्तेमाल सामान्य पेन में भी किया जाए तो यह नहीं फैलेगी। इस तरह बॉल पेन बनाने पर काम किया और 1938 में इस तरह का पेन बनाने में वह सफल भी रहे। बिरो ने पहला प्रोटोटाइप बॉल प्वॉइंट पेन 1931 में हुई बुडापेस्ट इंटरनेशनल फेयर में प्रदर्शित किया था। इसके बाद 1938 में इस आविष्कार को पेटेंट कराया था। आज के समय में भी कई देशों में बॉल प्वॉइंट पेन को ‘बीरो’ के नाम से ही जाना जाता है।
Read Also: अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी गोवा के समुद्र तटों पर सैलानियों की मौजमस्ती
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश रॉयल फोर्स ने ऐसे 30 हजार पेन बनाने का ऑर्डर दिया जोकि इसके निर्माता के लिए उस वक्त का सबसे बड़ा ऑर्डर था. फोर्स ने इसका ऑर्डर इसलिए दिया क्योंकि यह फाउंटेन पेन की तुलना में अधिक ऊंचाई पर बेहतर ढंग से काम करता था।