गूगल मंगलवार को महान डॉक्टर कार्ल लैंडस्टेइनर का 148वां जन्मदिन मना रहा है। लैंडस्टेइनर को ब्लड ग्रुप की खोज के लिए जाना जाता है। साल 1900 में लैंडस्टेइनर ने ब्लड के अलग-अलग ग्रुप की खोज की थी, जिन्हें आज हम ए, बी, एबी और ओ ग्रुप के नाम से जानते हैं। उनकी इस खोज की वजह से अरबों की संख्या में लोगों की जान बचाई गई है, इसकी वजह से खून के आदान-प्रदान का रास्ता खुल गया।
Read Also: गूगल ने न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड के 160वें जन्मदिन पर बनाया आइसबर्ग वाला डूडल
लैंडस्टेइनर को ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के पिता के नाम से जाना जाता है। साल 1930 में उन्हें नोबल प्राइज से नवाजा गया था। लैंडस्टेइनर और उनके साथी वैज्ञानिक इरविन पॉप्पर को पोलिया वायरस की खोज का श्रेय भी जाता है।
इनके जन्मदिन को मनाने के लिए गूगल ने डूडल बनाया है। डूडल में लैंडस्टेइनर अपने लैब में सफेद कोट और हाथ में एक नोटपैड लिए खड़े हैं। उनके एक तरफ एक टेबल पर टेस्ट ट्यूब में अगल-अलग ग्रुप के ब्लड सैंपल रखे हैं।
Read Also: UEFA Euro 2016: गूगल ने टूर्नामेंट के लिए बनाए दो खास डूडल