देश में भले ही महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती हों, मगर अधिकतर लोग महिलाओं की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि महिलाओं पर हो रहे जुर्म की संख्या में कोई कमी आई हो, मगर अधिकतर मामलों में देखने को मिलता है कि पब्लिक प्लेस में यदि किसी महिला का उत्पीड़न हो रहा हो तो लोग मदद के लिए आगे आ जाते हैं। मगर क्या हो अगर किसी पुरुष के साथ उत्पीड़न या मारपीट जैसी घटना हो रही हो? क्या तब भी कोई मदद के लिए आता है?
इसी मुद्दे को लेकर एक सोशल एक्सपेरिमेंट किया गया और देखने की कोशिश की गई कि जिस तरह लोग महिलाओं की मदद के लिए आगे आते हैं, क्या उसी प्रकार के उत्पीड़न का सामना कर रहे पुरुष का भी कोई साथ देता है? Love Rudrakash नाम के यूट्यूब पेज से डाली गई एक वीडियो में इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश की गई है।
वीडियो की शुरुआत में एक लड़का अपनी गर्लफ्रैंड के साथ धक्का-मुक्की करता दिखाई देता है। वह किसी दूसरे लड़के को फोन करने की बात पर लड़की से पब्लिक प्लेस में झगड़ रहा होता है। यह देख आसपास खड़े लोग तुरंत हरकत में आते हैं और लड़के को ऐसा करने से रोक देते हैं। सोशल एक्सपेरिमेंट कर रहा यह कपल कई पब्लिक प्लेस पर जाकर ऐसा दोहराते हैं। बुजुर्ग से लेकर युवाओं तक लगभग हर उम्र के लोग इस मामले में हस्तक्षेप करते दिखे।
वहीं इन दोनों ने फिर इस क्रम को उल्टा करते हुए आगे का हिस्सा शूट किया। अब कुछ अन्य पब्लिक प्लेस पर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ रही है। वह आसपास खड़े लोगों के सामने ही लड़के पर हाथ तक उठा देती है, मगर यहां देखने वाली बात यह रही कि कोई भी इन दोनों के मामले में नहीं बोला। हालांकि एक जगह पर सफेद कुर्ता पहने एक लड़का बीच में जरूर आता है, मगर अधिकतर लोग इग्नोर करते दिखे। यूट्यूब पर इस तरह के सोशल एक्सपेरिमेंट वाली कई वीडियोज मौजूद हैं। जिन्हें लाखों की संख्या में देखा गया है।
Read Also: क्लीन शेव की बजाए दाड़ी वाले पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं महिलाएं, जानिए क्या है वजह
नीचे देखें और भी वीडियोज-