आपको इंडियन टेलीविजन पर आने वाले शो इमोशनल अत्याचार के बारे में याद होगा, शो के जरिए लड़कियां और लड़के अपने पार्टनर पर लॉयल्टी टेस्ट कराते थे और ये पता लगाते थे कि कहीं उनके पार्टनर चीटिंग तो नहीं कर रहा है। ऐसे ही कुछ शो विदेशों में भी सामने आ रहे हैं। यू-ट्यूब चैनल ‘To Catch A Cheater’ ने इस पूरे मामले का वीडियो पेश किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लड़की अपने बॉयफ्रेंड के लॉयल्टी टेस्ट कराने का फैसला करती है और अपने बॉयफ्रेंड के पास एक पोर्न स्टार को भेजती है। सोचिए क्या हुआ होगा?
पोर्न स्टार लड़की के बॉयफ्रेंड को अप्रोच करने की बहुत कोशिश करती है लेकिन बॉयफ्रेंड उसे मना कर देता है। वह उसे किस करने की भी कोशिश करती है और बार-बार उसे कन्वेंस करने की कोशिश करती है, लेकिन वह तैयार नहीं होता है और वहां से चला जाता है। यह पूरा वाक्या बीच सड़क होता है। बॉयफ्रेंड की लॉयल्टी देखकर महिला बहुत खुश होती है। बाद में लड़के को कॉल करके इस पूरे लॉयल्टी टेस्ट के बारे में बताती है। लड़की को शायद अपने बॉयफ्रेंड की प्रतिक्रिया का अंदाजा नहीं होता है। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को उस पर शक करने के लिए छोड़ (Dump) देता है और उसके विश्वास को पब्लिक करने के लिए सवाल उठाता है। जाहिर है कि महिला को अब अपने निर्णय पर पछतावा होगा। किसी ने सही कहा है किसी भी रिश्ते में भरोसा सबसे जरुरी चीज है।