क्या आप अपनी जीभ से कोहनी को छू सकते हैं, या फिर नाक को? नहीं ना! मगर फ्लोरिडा के ओकाला की रहने वाली गेरकरी ब्राचो यह काम बड़ी आसानी से कर सकती हैं। उनके लिए यह बाएं हाथ का खेल है। मूल रूप से वेनेजुएला की ब्राचो इन दिनों यू-ट्यूब पर काफी चर्चित है क्योंकि वह अपनी जीभ से करतब दिखाती नजर आती है।

वीडियो में वह जीभ से अपनी कोहनी, नाक, कान और आंख को छूती दिख रही हैं। इतना ही नहीं युवती अपनी लंबी जीभ को मोड़कर कई हरकतें करते हुए दिखाई देती है। यू-ट्यूब पर लोग इसे देख-देख कर ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अमूनन गारकेरी ब्राचो की तरह उनकी जीभ इतनी लंबी नहीं है।

वीडियो में वह अपनी मूह खोलती हैं और बेहद लंबी जीभ को ठुड्डी से भी नीचे तक ले जाती हैं। इसके बाद वो अपनी नाक को जीभ से टच करती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी कोहनी और आंख को भी जीभ से टच कर लेती हैं।
हालांकि गेरकरी ने इसका खुलासा नहीं किया कि उनकी जीभ की लंबाई कितनी है। इसके अलावा अपनी जीभ के लिए उनके पास कोई भी ऑफिशियल रिकॉर्ड भी नहीं है। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी जीभ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 26 साल की निक स्टोबर्ल के नाम है। अमेरिका में रहने वाली निक की जीभ 3.97 इंच लंबी है।

https://www.youtube.com/watch?v=jz7S52dBP1c