एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर चर्चा में है। उन्होंने अपनी फैमिली के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में उनके अलावा उनके दोनों भाई राजीव कपूर और रणधीर कपूर तथा बहन रीमा कपूर जैन नजर आ रहे हैं। ऋषि कूपर ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- भाई दूज पर हम भाई-बहन कुछ अच्छा खाने के लिए चाइना गार्डन आए। ये हमारे में टिक्का की रस्म है। उन्होंने अपनी दूसरी बहन रीतू नंदा के लिए लिखा- मिस रीतू, वह न्यूयॉर्क में है। गॉड ब्लस।

ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर यूजर्स की ओर से लगातार रिट्वीट किया। इस दौरान लोगों ने फनी ट्ववीट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा- एक साथ इतने सारे ऋषि कपूर। एक यूजर ने लिखा- ऋषि कपूर: ऐसे क्या देख रहे हो? खाना परोसो… वेटर: सर समझ नहीं आ रहा है किसका क्या ऑर्डर है!!

गौरतलब है कि ऋषि हमेशा अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वो बिंदास अंदाज में ट्विटर के जरिए अपनी बात को सामने रखते हैं। इसके लिए कई बार उन्हें यूजर्स की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।

https://twitter.com/MaretStella/status/793618641136807936

https://twitter.com/anannya09/status/793633331107602436