सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें एक सेब बेचने वाले को दिखाया गया है जो कि कुछ सेकेंड में ही सेब को छील देता है। वह भी ऐसे अलग अंदाज से जो कि पहले कभी नहीं देखा गया। इस वीडियो को 8 जनवरी को पोस्ट किया गया था। तब से वीडियो को 7.7 लाख लोग देख चुके हैं। माना जा रहा है कि वीडियो पुराना है और किसी ने फिर से उसे पोस्ट किया है। वीडियो कुल 47 सेकेंड का है। वीडियो में एक सेब बेचने वाले का ठेला दिखाया गया है। जिसके आसपास काफी सारे लोग खड़े हैं। सेब वाले के ठेले पर हरे रंग वाले सेब के साथ-साथ सेब के छिलकों का ढेर लगा पड़ा है।

दिखाया गया है कि सेब वाले ने अपने ठेले पर एक अजीब सी मशीन लगा रखी होती है। जिसकी मदद से वह सिर्फ पांच सेकेंड में सेब का छिलका उतार देता है और खड़े ग्राहक को साफ सेब खाने को पकड़ा देता है। सेब का छिलका उतारने के साथ-साथ वह मशीन सेब के बीज भी निकाल देती है और सेब में एक डिजाइन भी बना देती है।

वीडियो देखकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक ने लिखा, ‘एक ठेले वाले ने सबको पीछे छोड़ दिया। दूसरे ने लिखा, ‘अच्छा वीडियो है। कुछ खबरों के मुताबिक, यह मशीन अब कुछ स्टोर्स या दुकानों पर भी मिलने लगी है। लोग चाहें तो उसे खरीद भी सकते हैं।

देखिए वीडियो