सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो विदेशी मूल की महिलाओं की मेट्रो यात्रियों के साथ तू-तू मैं-मैं हो रही है। बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों में से एक महिला अपने कपड़े उतार देती है। महिला के कपड़े उतारते ही उनसे बहस करने वाले यात्री तो चुप हो जाते हैं लेकिन उसके बाद भी वो महिलाएं शांत नहीं होती हैं और लड़ने के लिए लड़कों को ललकारने लगती हैं। दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो दे हेल्पिंग इंडियन नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है। इस पेज ने वीडियो अपलोड करने के साथ अपने पोस्ट में लिखा कि साउथ अप्रिकन आंटी ने जिल्ली मेट्रो में सीट के लिए दिखाई दादागिरी और उतार दिये कपड़े। इस पेज से घंटे भर में लगभग 200 लोगों ने वीडियो को शेयर किया है। अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग इसे देख भी चुके हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि दो विदेशी महिलाएं जो शायद नाइजीरियन हैं वो बहुत गुस्से में है, हालांकि इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि वो लोग नाइजीरियन ही हैं। मेट्रो के अंदर सीट पर बैठने को लेकर इन दोनों की वहां खड़े लड़कों से बहस हो जाती है। बात इतनी बिगड़ जाती है कि महिलाओं और वहां खड़े लड़कों में गाली गलौज होने लगती है। गाली गलौज से होते हुए नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है। हालांकि कोई किसी पर हाथ नहीं उठाता है लेकिन दोनों में से एक महिला कहती है कि क्या तुम सब मिलकर एक औरत को मारोगे।
वहीं खड़े लड़कों में से एक लड़का कहता है कि तुम लोग गाली क्यों दे रही हो। इतना सुनते ही उन महिलाओं में से एक का पारा चढ़ जाता है। वो महिला अपनी टी शर्ट उतार देती है और कहती है आओ जिसको लड़ना है मुझसे। महिला के कपड़े उतारते ही वहां खड़े लोग थोड़ा शांत हो जाते हैं। कुछ लोग उस महिला को समझाते हैं कि कोई आपसे लड़ना नहीं चाहता कृपया आप कपड़े पहन लीजिए। बीच-बचाव के बाद मामला शांत होता नजर आ रहा है। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि अभी इस पूरे मामले की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।
