सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की अपने मेल क्लासमेट को पीटते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि लड़की को लड़के के फोन की रिंगटोग पसंद नहीं आई, जिससे गुस्साई लड़की ने क्लासमेट के साथ हैरान कर देने वाला व्यवहार किया। ऑनलाइन पोस्ट किए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बेसबॉल कैप पहने लड़की कुर्सी पर बैठे एक शख्स के सामने खड़ी है। लड़के के हाथ में फोन है। दोनों आपस में बात कर रहे थे। लेकिन लड़की का दिमाग उस समय खराब हो गया है, जब लड़के के फोन रिंगटोन बजी। फोन की रिंग बजने के बाद लड़की ने पहले तो उसके सीने पर वार किया। फिर बाद में पीछे आकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ पंच बरसाए।
वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि लड़की ने अपने क्लासमेट पर दर्जनों पंच बरसाए। इस दौरान वह हमलावर से लड़ने से इनकार करता रहा है। इसके बाद एक दूसरी फीमेल क्लासमेट ने दोनों के बीचबचाव करवाया और लड़की को समझाया। क्लिप में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है जो कह रही है कि मैंने तुमसे इसे बंद करने के लिए कहा था। कुछ स्टूडेंट्स इस पूरे वाक्ये के हंस रहे हैं और कह रहे हैं कि जब कोई लड़की तुम्हें तीन बार मारे तो तुम्हें भी पलटवार करना चाहिए। लड़का फोन पर कौन-सा गाना बजा रहा था। इस बात का पता नहीं चला है। यहा मामला पेंसिलवानिया के स्कूल के बताया जा रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=uz0hiKtowxc
गौरतलब है कि लड़कियों द्वारा लड़कों को सबक सीखाने के मामले तो पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं लेकिन सिर्फ रिंगटोन पसंद न आने के कारण उसकी इस तरह पिटाई का मामला संभवत: पहली बार सामने आया है।