साउथ अफ्रीका फुटबॉल टीम की एक महिला खिलाड़ी का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जा रहा है। उसका यह मजाक रियो ओलंपिक 2016 के दौरान वायरल हुई एक वीडियो के बाद बनाया जा रहा है। वीडियो में वह खिलाड़ी मैच के दौरान अपने प्राइवेट पार्ट्स को ढकती हुई नजर आ रही थी। वह ऐसा क्यों कर रही थी इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। जिस प्लयेर का यह वीडियो है उसका नाम नौथांदो विलाजाकी (Nothando Vilakazi) है। वह साउथ अफ्रीका की फुटबॉल टीम में डिफेंडर है। नौथांदो 2012 में लंदन में खेले गए ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी है। उसका यह मैच मंगलवार को हुआ था। उसकी टीम के सामने ब्राजील की टीम थी।
दरअसल यह वीडियो इसलिए चर्चा में आया क्योंकि अक्सर पुरुषों को मैच के दौरान अपना प्राइवेट पार्ट छिपाते देखा जाता है। लेकिन एक महिला को ऐसा करता देख सब चौंक गए। वीडियो को सबसे पहले The Football Feed ने शेयर किया था। इसके बाद यह ट्रेंड में आ गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर नौथांदो को निशाने पर ले लिया गया। लोग उन्हें महिला के भेष में पुरुष बता रहे हैं। देखिए कैसे-कैसे कमेंट आ रहे हैं-
Read Also: रियो ओलंपिक से जुड़ी सारी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
https://youtu.be/hz92Q8jDDNE