चीन में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक शख्स ने शादी के दौरान अपने बेटे की पत्नी (बहू) को मेहमानों के सामने किस कर लिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अपने द्वारा की गई हरकत के लिए उसे किसी तरह की शर्मिंदगी का एहसास नहीं है। यह वीडियो चीनी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। माना जा रहा है कि यह वीडियो सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत का है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी में मौजूद मेहमान उस शख्स को बेटे की पत्नी को किस करने के लिए कहता है। वहीं, दूसरा मेहमान किस करने पर 10,000 युआन (£1,180, भारतीय करेंसी- 99026 रुपए) का ऑफर देता है। वीडियो में वह शख्स अपने बहू को किस करने के आगे बढ़ता है तो दुल्हन थोड़ा संकोच महसूस करती है। हालांकि वह मौजूद अन्य मेहमान किस करने के लिए दुल्हन को पुश करते हैं। इस पूरे वाक्ये के दौरान शादी में मौजूद गेस्ट तालियां बजाते रहते हैं। इसके बाद मेहमानों में उपस्थित एक शख्स शर्त के पैसे देता है और सब हंसते रहते हैं।
यह वीडियो चाइनीज वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म MiaoPai पर तेजी से शेयर किया गया। यह वीडियो पहली बार क्रिसमस डे पर सामने आया था, हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका है कि यह शादी कब हुई थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी शादी को लेकर एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक दुल्हन शादी में आए लोगों को खुद से छेड़खानी करने के बदले पैसे बसूल रही है। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने ऐसा हनीमून के लिए पैसों का बंदोबस्त करने के लिए किया था। वीडियो उत्तरी चीन में फिल्माई गई है, जिसमें लोग लाइन लगाकर दुल्हन के पास जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे इक्ट्ठा हुए पैसे से दूल्हा-दुल्हन हनीमून के लिए जा पाए।
देंखे वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=x2okAH2-VOc

