उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला के पूर्व प्रेमी की शादी हो गई। शादी तय होने के साथ ही उसकी प्रेमिका ने उससे दूरी बना ली थी। हालांकि शख्स इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। एक दिन वह अपनी प्रेमिका के पीछा करते हुए उसके पास पहुंच गया और उसे किसी करने की कोशिश करने लगा।

महिला उससे दूर रहना चाह रही थी मगर वह उसे जबरन किस करने लगा, इसके बाद महिला ने गुस्से में आकर दांत से उसकी जीभ का एक हिस्सा काट दिया। इसके बाद शख्स की जीभ जमीन पर गिर गई और उसके मुंह से खून बहने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग उसके पास पहुंचे, चलिए बताते हैं कि चौंकाने वाली पूरी कहानी क्या है।

चाय की टपरी पर दोस्तों के साथ टाइम पास कर रहा था पति, तभी तमतमाते हुए आई बीवी और कॉलर पकड़कर…, सभी को सूंघ गया सांप-Video Viral

रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रेमिका ने एक्स द्वारा छेड़छाड़ करने और उसे जबरन किस करने के बाद उसकी जीभ को दो टुकड़ों में काट लिया। शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर के चंपी के रूप में हुई, जो महिला का पूर्व प्रेमी था।

बता दें कि चंपी, एक 35 साल का शादीशुदा पुरुष और कानपुर के दरियापुर गांव का निवासी है। वह महिला के साथ संबंध में था। उसके माता-पिता ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी। शादी तय होते ही महिला ने चंपी से दूरी बना ली। पुलिस के मुताबिक, इससे चंपी परेशान रहता था और वह अक्सर महिला से मिलने की कोशिश करता था।

सोमवार की दोपहर महिला चूल्हे के लिए मिट्टी लेने तालाब पर गयी थी, अपने प्यार को अकेला देखकर चंपी ने उसका पीछा तालाब तक करने का फैसला किया, जहां उसने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पूर्व प्रेमिका ने उसका विरोध किया और पीछे हट गई, लेकिन चंपी ने उसके साथ जबरदस्ती करना जारी रखा और उसे किस करना शुरू कर दिया।

‘जनाब-ए-आली’ गाने पर खुलकर नाचा सरकारी स्कूल का छात्र, Viral Video ने मचाया तहलका; स्टेप देख ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट

अपने बचाव में महिला ने उस आदमी की जीभ को जोर से काट लिया, जिससे उसका एक हिस्सा कट गया। इसके बाद चंपी को खून बहने लगा और वह दर्द से कराहने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उस शख्स के परिवार को सूचित किया, जो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने चंपी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।