पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की एक वीडियो सामने आई है। उसमें वह डिलीवरी ब्वॉय एक व्यस्त सड़क पर डिलीवरी करने जाते वक्त गजब के स्टंट करने की कोशिश करता है लेकिन बीच रास्ते में ही वह गिर जाता है। वीडियो में दिख रहा शख्स Domino’s पिज्जा रेस्टोरेंट का था। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही वह शख्स स्टंट शुरू करता है वहां सड़क पर मौजूद लोग उसे देखकर चिल्लाने लगते हैं और उसके उस स्टंट को इन्जॉय करने लगते हैं। लोग अपना-अपना मोबाइल फोन निकालकर उसकी वीडियो भी बनाते हुए देखे गए। लेकिन लोगों का इन्जवॉयमेंट ज्यादा देर तक नहीं टिका क्योंकि वह शख्स आगे जाकर बैलेंस खो देता है और गिर जाता है। हालांकि लोग उसके गिरने पर जोर-जोर से हंसकर मजे करते साफ सुनाई दे रहे थे। अंग्रेजी वेबसाइट द सन के मुताबिक, यह वीडियो लंदन के किसी शहर का है।

सोशल मीडिया पर यह 12 सेकेंड की क्लिप वायरल हो गई है। एक यूजर ने लिखा, ‘आज शाम को मैंने सबसे मजेदार चीज देखी। Domino’s के पिज्जा ब्वॉय ने अपने 50 सीसी की डिलीवरी बाइक से स्टंट करता हुआ दिखा।’

हालांकि, वीडियो के सामने आने के बाद Domino’s का प्रशासन काफी गुस्सा है। उन्होंने शख्स के खिलाफ जांच करने के लिए कमेटी बैठा दी है। कमेटी पता करेगी कि उस शख्स ने ऐसा क्यों किया। Domino’s की तरफ से कहा गया कि उनके लिए पब्लिक और अपने कर्मचारी की सुरक्षा सबसे जरूरी है।

देखिए वीडियो –

https://youtu.be/d-Kd0J2VrGQ