बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी तय हो चुकी है। दोनों कलाकारों ने खुद ट्वीट कर अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया है। बॉलीवुड के इस सुपरस्टार कपल की शादी 14 नवंबर को होगी और रिसेप्शन पार्टी 15 नवंबर को है। हालांकि यह दोनों कपल शादी कहां करेंगे? यानी इनका वेडिंग डेस्टिनेशन क्या होगा? इस बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों की शादी इटली में होगी।
इधर सोशल मीडिया पर भी इस शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इस वक्त अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर कई तरह के जोक्स और MEMES शेयर किये जा रहा हैं। दरअसल इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच अफेयर और ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन अब दीपिका पादुकोण की शादी रणवीर सिंह के साथ तय होने के बाद से सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।
Ranbir Kapoor about to bust out his turban for round 2 of Channa Mereya.. #DeepikaWedsRanveer pic.twitter.com/IRc6pzb98c
— Little Wanderer (@Hasmitha_) October 21, 2018
Series of Event #RanveerSingh #DeepikaPadukone #deepveer pic.twitter.com/g6LfFC3al0
— The Salman Khan (@Being_Altaf786) October 21, 2018
कुछ यूजर्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर भी जोक्स शेयर कर रहे हैं।
बहरहाल आपको बता दें कि बॉलीवुड के इस कपल के बारे में कहा जाता है कि इन दोनों की नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ से बढ़ी। इसके बाद इन दोनों की जोड़ी पद्मावत में भी नजर आई थी। हाल ही में जब रणवीर सिंह फिल्म सिंबा के लिए एक स्पेशल सॉन्ग शूट कर स्विट्जरलैंड से वापस लौटे थे तो दोनों को एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया था।