प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को 500, 1000 के पुराने नोट बंद करने के ऐलान के बाद नोट बदलने वालों की भारी भीड़ बैंकों के बाहर उमड़ रही है। सरकार ने 2000 रुपए का नया नोट जारी किया है जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। नए नोट के साथ सोशल मीडिया पर खूब सेल्फी पोस्ट की जा रही हैं। मगर कुछ लोगों ने 2000 रुपए के नोट के साथ एक कदम आगे बढ़कर कुछ ऐसा सलूक करना शुरू कर दिया है जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। पिछले कुछ दिन से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें 2000 के नए नोट को पानी में धुलते दिखाया गया था। इसमें नोट हल्का गुलाबी रंग छोड़ता है, इस वीडियो को सोशल साइट्स पर खूब शेयर किया गया है। अब हम आपको बताते हैं कि लोग किस तरह से 2000 रुपए के नए नोट के साथ मस्ती कर रहे हैं। एक शख्स ने 2,000 रुपए के करारे नए नोट को तोड़-मरोड़कर पुलिंदा बना दिया। इसका वीडियो भी यूट्यूब पर डाला गया है।
नोट की धुलाई करने वाले वीडियो से आगे बढ़ते हुए एक यूजर ने वॉश बेसिन की धार में 2,000 का नोट रखा और उसे गीला होने दिया, फिर क्या हुआ, आप खुद देख्ािए:
https://www.youtube.com/watch?v=ydLQrIXZFPk
नोट की दो तरह धुलाई देखने के बाद अगर आपको लगता है कि नोट पर जरा रहम होगा, तो गलत सोच रहे हैं। एक व्यक्ति ने नोट को वाशिंग मशीन में भी धुलकर देखा है।
https://www.youtube.com/watch?v=v1Nt96rgL8k
धुलाई के बाद बारी आती है इस्त्री करने की। एक शख्स ने 2,000 रुपए के नए नोट पर इस्त्री चलाकर उसे और सपाट करने की कोशिश की।
https://www.youtube.com/watch?v=bBJrrpe2sec
पानी में 2,000 रुपए का नोट उबल रहा हो तो कई लोग खौलते पानी में भी हाथ डाल देंगे। मगर इस शख्स ने नोट के साथ कोई रियायत नहीं बरती।
https://www.youtube.com/watch?v=v1Nt96rgL8k
नोट को आग लगाना या उसे नष्ट करना कानूनी अपराध है। मगर इन जनाब ने नोट को आग भी लगाई और उसे इंटरनेट पर भी डाल दिया।
क्या आपने कभी सोचा कि नोट को कोल्ड ड्रिंक में डालने पर क्या होगा अगर नहीं तो देख लीजिए:
https://www.youtube.com/watch?v=v1Nt96rgL8k