Tik Tok: शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण ने पिछले 15 सालों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। दीपिका ने तमाम प्रतिष्ठित फिल्मी अवार्ड्स अपने नाम किये हैं। उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। इसीलिए जब लोगों ने टिकटॉक ऐप पर दीपिका की तरह ही एक लड़की को देखा तो हैरान रह गए।
दरअसल सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर किंजल मोरे नाम की एक यूजर है जिसे लोग दीपिका पादुकोण की हमशक्ल बता रहे हैं। दीपिका पादुकोण जैसे मिलते कुछ फीचर्स और अदाओं के कारण ही टिकटॉक पर किंजल के फॉलोवर्स भी लाखों में पहुंच गए हैं।
किंजल आए दिन टिकटॉक पर अपने वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। उन्हे फॉलो करने वाले फैंस कमेंट में उन्हें दीपिका की टू कॉपी बताते हैं। किंजल भी दीपिका की ही तरह अदाएं दिखाते हुए अपने वीडियोज पोस्ट करती हैं। किंजल के गालों पर भी दीपिका की ही तरह डिंपल भी पड़ते हैं।
किंजल मोरे मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। उन्होंने जब से टिकटॉक पर वीडियोज अपलोड करने शुरू किये तब से वह काफी चर्चित हो गई हैं। आलम ये है कि टिकटॉक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 लाख के करीब पहुंच गई है।
Isi se kaam chalao frens pic.twitter.com/B8blhUgOoj
— Bakwas Rider (Wear helmet at the back also) (@BakwasRadio) January 20, 2019
हालांकि टिकटॉक पर आपको सिर्फ दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ही नहीं बल्कि उनके पति रणवीर, सलमान, शाहरुख, अजय देवगन, विराट कोहली और कैटरीना कैफ तक के हमशक्ल मिल जाएंगे। ये लोग अपने खास हुनर और सितारों से मिलते-जुलते चेहरे की वजह से टिकटॉक पर खूब नाम कमा रहे हैं।
बता दें कि टिकटॉक एक सोशल मीडिया ऐप है जिसपर लोग डायलॉग्स या फिर गानों पर लिप सिंक करते हुए या फिर किसी अन्य प्रकार से वीडियो बनाते हैं। पिछले कुछ दिनों में टिकटॉक काफी लोकप्रिय हुआ है। गूगल प्ले स्टोर से इस 500 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।