दो कारों की सामने से हुई टक्कर का एक वीडियो सामने आया है। दोनों कारों की स्पीड तेज होने की वजह से टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की टक्कर लगते ही मौत हो गई थी और दो लोग गाड़ियों से निकले पेट्रोल से लगी आग की चपेट में आकर जलकर मर गए थे। हादसे में सिर्फ दो ही लोग बच पाए। इसमें एक 10 साल की लड़की और 37 साल का शख्स शामिल हैं। दोनों के काफी चोटें आई हैं लेकिन उनकी जान बच गई। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। द सन के मुताबिक, दोनों कारों की स्पीड लगभग 100 kmph थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक गाड़ी गलत दिशा में दूसरी की तरफ भागी चली आ रही होती है। ऐसे में सही लेन में चल रही गाड़ी का ड्राइवर ना तो कुछ सोच पाता है और ना ही इतनी जल्दी से कोई फैसला ही ले पाता है।

वीडियो को एक गाड़ी के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे ने कैद किया था। बताया जा रहा है जिस गाड़ी में कैमरा लगा हुआ था उसे 23 साल का एक लड़का चला रहा होता है। खबर के मुताबिक, यह घटना रूस के शहर ऊरन के बीच में कहीं हुई थी। पुलिस फिलाहल मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए पुलिस को किसी चश्मदीद की तलाश है। साथी ही वीडियो फुटेज को भी बारीकी से देखा जा रहा है। देखिए वीडियो-

https://youtu.be/-YxjjiyYYf4