खतरनाक जानवारों से खिलवाड़ करना कभी-कभी बहुत घातक सिद्ध होता है। यह जानवर अपने मालिक या फिर हैंडलर को भी नहीं छोड़ते हैं। कुछ ऐसा ही थाईलैंड में नए साल पर देखने को मिला। यहां लोगों को करतब दिखाने के दौरान एक हैंडलर ने मगमच्छ के मुंह में हाथ डाल दिया। अचानक मगमच्छ ने जबड़े में उसका हाथ दबा लिया और उसे दो टुकड़ों में कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। यह मामला थाईलैंड के नाखोन सवान में क्रोकोडाइल के शो में सामने आया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शो के दौरान हैंडलर मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालता है, इस दौरान जानवर हाथ पकड़ने की कोशिश करते है कि लेकिन हैंडलर तेजी से हाथ खींच लेता है। वह मगरमच्छ के जबड़े में फंसने से बच जाता है। इसके बाद हैंडलर आगे करतब दिखाते हुए मगरमच्छ के मुंह में एक छड़ डाल देता है, लेकिन मगरमच्छ कुछ नहीं करता है। हैंडलर द्वारा लगातार इस तरह के करतब दिखाए जाते हैं। आखिर में हैंडलर मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालता है। उसे शायद अंदाजा भी नहीं होगा कि मगरमच्छ गुस्से में उसका हाथ पकड़ लेगा। मगरमच्छ अचानक से उसके हाथ को अपने जबड़ों के बीच दबा लेता है। हैंडलर लगातार छूटने की कोशिश करता है, लेकिन वह निकल नहीं पाता। मगमच्छ हैंडलर के हाथ को पूरी तरह मुंह से झकझोर देता है। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। दर्शकों के बीच चीख-पुकार मच जाती है। इस दौरान मगरमच्छ हैंडलर के हाथों को मुंह में दबाकर दो हिस्सों में कर देता है।

गौरतलब है कि इस तरह का मामला कुछ दिन पहले की थाईलैंड में सामने आया था। यहां एक हैंडलर मगरमच्छ के साथ शो दिखा रहा था। इस दौरान मगरमच्छ ने उसका हाथ पकड़ लिया था। इस हादसे में उसका हाथ में चोट आई थी। हाल ही में एक महिला को भी मगरमच्छ के साथ सेल्फी लेना भारी पड़ गया था। मगमच्छ ने महिला का पैर अपने जबड़े में दबा लिया था।

देखिए वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=AwLBDXsGyf8