दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली हार के बाद से ही आम आदमी पार्टी लगातार मीडिया में बनी हुई है। जहां एकतचफ पार्टी के भीतर उठापटक देखने को मिल रही है तो वहीं अरविंद केजरीवाल के अपनी गलती मानने और बेहतर शासन देने की बात भी मीडिया में सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी के अंदर विधायकों का एक धड़ा चाहता है कि पार्टी की कमान कुमार विश्वास को सौंप दी जाए और अरविंद केजरीवाल और मनीष सरकार चलाएं। इसके अलावा अन्ना हजारे ने भी अरविंद केजरीवाल की आलोचना की थी। जिसके कुछ दिन बाद मनीष सिसोदिया अन्ना की आलोचना करता एक ट्वीट रिट्वीट कर दिया।

इस ट्वीट में अन्ना को बीजेपी का एजेंट बताया जा रहा था। हालांकि बाद में मनीष ने अपने ट्विटर अकाउंट हैक होने की भी बात कही है। एमसीडी चुनाव में आप को सिर्फ 48 पार्षदों से ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी हुआ जिसमें अरविंद अपने पार्षदों से पार्टी ना छोड़ने की शपथ दिलावते दिख रहे हैं। पार्टी लगातार छह चुनाव में हार का मुंह देख चुकी है पार्टी के अंदर इस्तीफों का सिलसिले जारी है। पार्टी और अरविंद केजरीवाल के इन ताजा मामलों के देखते हुए ट्विटर पर #CunningKejriwal ट्रेंड कर रहा था। यूजर्स के निशाने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल नजर आ रहे थे।

https://twitter.com/ajaykumarc50/status/858379005292154880

https://twitter.com/SirAshish_Nehra/status/858377705833848832

https://twitter.com/isha_mishra18/status/858370429022490624

https://twitter.com/BluntExpress/status/858374954135552000