अफ्रीका में लेट नाइट स्वीमिंग का मजा ले रहे कपल की धड़कने उस समय रुक गई जब उनके पूल में 6 फुट लंबा मगरमच्छ आ गया है। कपल इस बात से अंजान स्वीमिंग का मजा ले रहा था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज यू-ट्यूब पर सामने आया है। जिसमें बिकनी पहने महिला कुछ देर तक मगरमच्छ से लड़ती रही। बाद में महिला स्वीमिंग पूल से निकलने में सफल रही। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपल पूल के किनारे पर स्वीमिंग कर रहा था। उसी दौरान मगरमच्छ धीरे-धीरे पूल के पास आता है और अचानक से छलांग लगा देता है। मगरमच्छ को पानी में देखते ही पुरुष तुरंत छलांग लगाकर पानी के बाहर पहुंच जाता है और महिला मगरमच्छ के सामने पूल में अकेली रह जाती है।

मगरमच्छ महिला के तरफ झपटता है और उसके पैर को पकड़ने की कोशिश करता हैष तभी पूल के बाहर महिला का पार्टनर मगरमच्छ को भगाने और उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। उसी दौरान महिला पानी से बाहर से बाहर निकल आती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला सुरक्षित बताई जा रही है। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स ने बताया कि इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ है। इस वीडियो अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और बहुत से लोग इस बात से दुखी है महिला का पार्टनर उसे छोड़कर भाग गया था। हालांकि कुछ लोगों ने पुरुष का बचाव करते हुए लिखा है कि ऐसे समय में जब जीने और मरने वाली स्थिति को इंसान को यह समझ में नहीं आता है कि क्या करना चाहिए।

READ ALSO: दुल्हन के कपड़ों में छुपाई गई अंगूठी को मेहमानों के सामने दूल्हे ने ऐसे ढूंढा कि दुल्हन हो गई पानी-पानी

एक यूजर ने लिखा- आप तक यह नहीं कह सकते कि आप क्या कर सकते हैं, जब तक की आप खुद उस स्थिति में न फंसे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी को पूल के चारों तरफ फेंसिंग (कांटेदार लोहे के तार) करवानी चाहिए। माना जा रहा है कि वीडियो साउथर्न अफ्रीका के जिम्बॉम्बे के करीबा का है।

READ ALSO: ‘व्हाइट हाउस’ में संबंध बनाते हुए कैद हुआ कपल, VIDEO वायरल

https://www.youtube.com/watch?v=7HuYiwTF1Dc