भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे तूफानी गेंदबाज इरफान पठान ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में इरफान और उनकी पत्नी एक कार में बैठे हुए हैं। इरफान सेल्फी ले रहे हैं और उनकी पत्नी अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रही हैं। आपको बता दें कि क्रिकेटर इरफान पठान ने सऊदी अरब की मॉडल सफा बेग से निकाह किया है। इरफान पठान और उनकी पत्नी की इस तस्वीर पर कुछ लोग भड़क गए। वहीं इरफान के कुछ फैंस उनसे मजे भी लेने लगे। इरफान के चाहने वालों ने उनकी चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई भाभी का पूरा चेहरा तो दिखा दो..या पूरा चेहरा दिखाना भी गुनाह है। वहीं भड़के हुए यूजर्स पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करने पर इरफान पठान को भला बुरा कह रहे हैं। ऐसे यूजर्स लिख रहे हैं कि आप बस ये याद रखना कि आप उस बाप के बेटे हो और उस मजहब को मानने वाले हो जिसमें बहू बेटियों को पर्दे में रखने की हिदायत रहती है। इरफान पठान को शायद इस तरह के कमेंट्स की अपेक्षा भी थी। तभी इरफान ने तस्वीर ट्वीट करते हुए ये भी लिखा था कि कुछ तो लोग कहेंगे..लोगों का काम है कहना।
Kuch to log kahenge logo ka kaam hai kehna but always #love #travel pic.twitter.com/aERzXr0g2j
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 17, 2017
इरफान पठान और उनकी पत्नी सफा बेग की इस तस्वीर पर कुछ यूजर्स उन्हें धर्म और मजहब की दुहाई दे रहे हैं। तो कुछ उन्हें कह रहे हैं कि लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते इरफान भाई। बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं जो इरफान पठान से उनकी पत्नी का पूरा चेहरा दिखाने के लिए कह रहे हैं।
But1 bat yad rakhye ap us bap k bete aur us mzhab ke mane wale h jo aurto ko parde aur unki izzat ki hifazat ki bhot sakhti se taqeed krta h
— Nadeem Zakariya (@NadeemZakariya) July 17, 2017
Itna Hi Shauq hai toh burkha bhi nikal do..Don’t make fun of our values..
— jawed (@jawedpmd) July 17, 2017
Why is she hiding her face, if she is uncomfortable with her pics on ur social media feed then y click such pics.
— Bedoon Esam (@EsamBedoon) July 17, 2017
Bhaiya bhabhi to kayamat hai
— Virat Kohli (@ViratSuperstaR) July 17, 2017
Are zanab ek bar to shakl dikha do begum ki
— kirti shukla (@kirtishuklaji) July 17, 2017
logo ko bhulo aur, life enjoye karo….sir
— mukesh sharma (@mukeshs10205934) July 17, 2017
App apna marji my chaliea bigg brother
— Rubel Gazi (@RUBELGAZI) July 17, 2017
Chehra to dikha dete :((
— NIKHIL (@Stupid_Nikhil) July 18, 2017
A kisa parda hai ke chilman se lage bhaite hoo
Saaf chupte bhi nahi saamne aate bhi nahi.Khuda khush rakhe.
— (@sarfu2u) July 17, 2017
Waisy Irfan ji face toh dekh sakte hai na? Kya face Dekha bhi gunnah hote hai?? Plz reply
— Kohliza (@imEliza10) July 17, 2017
ये पहली बार नहीं है जब किसी मुस्लिम क्रिकेटर को उनके मजहब की याद दिलाते हुए निंदा की गई है। अभी कुछ समय पहले क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी अपनी पत्नी के साथ तस्वीर ट्वीट करने पर कुछ रुढ़ीवादी लोगों की आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। हालांकि मोहम्मद शमी ने ऐसे लोगों की कोई परवाह किये बिना दोबारा से अपनी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर की थी।
Na Sathi Hai Na Hamara Hai Koi Na Kisi Ke Hum Na Hamara Hai KoiPar Apko Dekh Kar Keh Sakte Hain Ek Pyarasa humsafar hai Koi Happy new Year pic.twitter.com/YzBJmkiqha
— Mohammed Shami (@MdShami11) December 31, 2016