मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) मशीन की सत्यता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल साइट ट्विटर पर एक खबर शेयर करते हुए लिखा, ‘भविष्य वाणी या ईवीएम फिक्सिंग ? उच्च न्यायालय को चुनाव आयोग के लिए जो सॉफ्टवेयर बनाते हैं उन्हें तलब करना चाहिए।’ दरअसल सिंह ने एनबीटी की एक खबर शेयर की है जिसमें उत्तराखंड चुनाव में भाजपा नेता के करीबी ने मतगणना से पूर्व ही बूथवार मिलने वाले वोटों की सटीक भविष्यवाणी की थी। बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान के एक करीबी ने मतगणना से पहले ही देहरादून जिले की विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में बूथवाइज पड़े वोटों की सटीक भविष्यवाणी करते हुए आंकड़ों को फेसबुक पर पोस्ट किया था। हालांकि इस पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की सभी ईवीएम मशीनों को सीज करने का आदेश दिया था।
क्या लिखा था फेसबुक पोस्ट में-
भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले राजू बिंजोला ने 2 मार्च को फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘विकासनगर विधानसभा चुनाव से भाजपा को जीत हासिल होगी। यहां से भाजपा उम्मीदवार को 37,590 मत जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 32,572 मत प्राप्त होंगे, अन्य को 6,523 मत मिलेंगे। 11 मार्च को जब उत्तराखंड विधानसभा के नतीजे आए तो ये बिंजोला की भविष्यवाणी के काफी सटीक थे। यहां से भाजपा को 38,895 जबकि कांग्रेस को 32,477 मत प्राप्त हुए।’
हालांकि ट्वविटर पर खबर पोस्ट करने के बाद दिग्विजय सिंह खुद ही यूजर्स के निशाने पर आ गए और उलटे यूजर्स ने कांग्रेस नेता से ही सवाल पूछने शुरू कर दिए। ट्वीटर यूजर सतीश सिंह नास्तिक ने लिखा, ‘चुनाव आयोग के इतने बुरे दिन नहीं आए के वो तुम से सुझाव ले। अब तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी तुमने से सुझाव नहीं लेते।’ जय राज भाटी लिखते हैं, ‘चाचा क्यों कांग्रेस के ताबूत में कीलें ठोक रहे हैं।’ डॉक्टर आस्था त्रिपाठी लिखती हैं, ‘बदले की राजनीति की जगह कभी देशहित की भी राजनीति किया करिए। यकीन मानिए अच्छा लगेगा।’ यूजर विजय कुमार लिखते हैं, ‘मुख्यमंत्री केजरीवाल और अम्मा ईवीएम को रो रो के सारे चुनाव हार गए अब आप भी उसी रास्ते पर चल दिए। आपलोग देश को बेवकूफ कब तक समझते रहोगे?’
दूसरी तरफ हिमांशू चौधरी लिखते हैं, नाकामी और भ्रष्टाचार को नजरअंदाज करके ईवीएम के पीछे पड़ गए हो। कांग्रेस सिर्फ इतिहास में रहेगी और इसपर एक फिल्म बनेगी जिसका नाम होगा एक थी कांग्रेस।’ कुलदीप सेरावत ने लिखते हैं, ‘तब तो पंजाब के फैसले को भी कैंसिल किया जाना चाहिए।’ ट्विटर यूजर अभिषेक तिवारी लिखते हैं कि आपकी नाकामी की वजह से ही गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार है और आप ईवीएम को गलत बोल रहे हो।
चुनाव आयोग और हाई कोर्ट के इतने भी बुरे दिन नहीं आये हैं कि
तुझ जैसे बेवकूफ से सुझाव ले
पप्पू भी तेरे सुझाव नही लेता अब ???— SATISH SINGH (@dikhit_satish) May 1, 2017
चाचा क्यों कांग्रेस के ताबूत में कीलें ठोक रहे हो
— Jai Raj Bhati (@JaiRajBhati8) May 1, 2017
https://twitter.com/vijaylko333/status/858905515849650177
https://twitter.com/rajarora64/status/858910560859168769
https://twitter.com/mkuldeepsarswat/status/858903270265417728
https://twitter.com/twitte_Abhi/status/858902587659223040

