माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के स्टार और युवा लेखक चेतन भगत अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया में हलचल पैदा कर देते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ जब चेतन भगत ने ट्वीट कर एक अहम खुलासा किया, चेतन भगत ने ट्वीटर पर लिखा कि, वे अपने करियर का गियर बदल रहे हैं, लेखन के बाद अब वे इलेक्ट्रिक कार बनाने का प्रोजेक्ट सेटअप करने जा रहे हैं, वे हमेशा ही मैकेनिकल इंजीनियर रहेंगे। चेतन भगत के इस ट्वीट के बाद उनके टाइमलाइन पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई।
अपने बेस्टसेलिंग नॉवेल, थ्री मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ, फाइव प्वाइंट समवन, दो स्टेट्स के लिए प्रसिद्ध चेतन भगत को ट्विटर पर लगभग 87 लाख लोग फॉलो करते हैं, चेतन ने जब इस फैसले की जानकारी लोगों को दी तो उन्हें लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने उन्हें अगले कदम के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा तो कुछ ने चेतन भगत पर चुटकी लेते हुए कहा कि, आखिरकार थ्री मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ पूरी हो गई। कुछ ने लिखा कि अपने इस प्रोजेक्ट से चेतन भगत सिनेमा बनाने की कोशिश ना करें। नमिता हांडा नाम की एक लड़की ने लिखा कि, ओह आखिरकार ‘थ्री मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ’ पूरी हो गयी।’ अब स्मार्ट बनने का वक्त है। रजनी पाटिल नाम की एक लड़की ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा कि, कहीं चेतन अपने फैक्ट्री में हॉफ कार ना बनाने लगें। हॉफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत की चर्चित उपन्यास है।
कुछ यूजर ने चेतन भगत के इस फैसले पर कमेंट भी किया, पंकज जाजू नाम के यूजर ने लिखा कि, ‘ उम्मीद करता हूं आपके कार आपके नॉवेल से बेहतर हों।’ शुभेन्दु शेखर नाम के एक यूजर ने लिखा कि, आपका ये फैसला Revolution 2017 साबित होगा।’
Turning gears. Moving from writing to setting up an electric car project. Always a mechanical engineer 🙂 #TimeToGetSmarter
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) March 15, 2017
aha! finally! "Three mistakes of my life" is complete. #TimeToGetSmarter
— Namita Handa Jolly (@namitahanda) March 15, 2017
