मशहूर लेखक चेतन भगत आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके कई ट्वीट पर बवाल भी हो चुका है। सोमवार (10 अक्टूबर) को भी चेतन भगत ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने अपने नए नोवेल One Indian Girl का जिक्र किया। चेतन ने अपने ‘सीरियस फॉलोअर्स’ के लिए वह ट्वीट किया था। लेकिन कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ट्वीट में चेतन भगत ने लोगों से उनकी बुक की एक फोटो भेजने को कहा था। भगत ने ट्वीट में लिखा, ‘ग्रीस में रखी #OneIndianGirl, आप भी मुझे किताब की फोटो भेजिए। ऐसी ही किसी खूबसूरत जगह पर रखकर। जो मुझे पसंद आएगी उनको मैं रीट्वीट करूंगा। चलिए आपकी कैमरा स्किल देखते हैं।’ लेकिन लोगों ने इसमें भी मजाक का एंगल ढूंढ लिया। कोई उनकी किताब को कबाड़ वाले को बेचते हुए दिखा रहा था तो कोई किताब के पन्नों को टॉयलेट पेपर की जगह रखकर दिखाने लगा। किसी ने जली हुई किताब के पन्ने भी दिखाए। वहीं एक ने दिखाया कि एक महिला चूल्हे में किताब को जलाने के लिए डाल रही है।

चेतन भगत ने हाल ही में 1 अक्टूबर 2016 को अपना नया नोवेल One Indian Girl पब्लिश किया था। यह उनका सातंवा नोवेल है। इससे पहले वह The 3 Mistakes of My Life, One Night @ the Call Center, Five Point Someone जैसे मशहूर नोवेल भी लिख चुके हैं। One Indian Girl उस महिला पर आधारित है जो समझदार और सक्सेसफुल होने की वजह से अपने लायक कोई लड़का ढूंढने में समर्थ नहीं हो पाती।

हालांकि, चेतन भगत ने लोगों का बुरा नहीं माना। उन्होंने बाद में ट्वीट किया, ‘बहुत अच्छा, फोटोशॉप की स्किल को और सुधारने की जरूरत है। देश के हर कोने में पहुंचने पर मैं खुश हूं।’

चेतन भगत ने यह ट्वीट किया था-

 

इसपर लोगों ने ऐसे-ऐसे ट्वीट किए-

https://twitter.com/ritikajain01/status/785393467992248320

https://twitter.com/urSTOP_/status/785419270801022976

https://twitter.com/mehdi_nisar1/status/785387305737424896

https://twitter.com/BoscoUnchained/status/785412792245297152

https://twitter.com/MohammedGhouse1/status/785373361971073024