सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुकान से जींस चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई एक लड़की दिख रही है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने का कारण बना है लड़की द्वारा 8 जींस चोरी करना और उन सबको एक साथ पहनना।
लड़की ने अपनी जींस के ऊपर ही 8 जींस चुराकर पहन ली और शॉप से बाहर जाने लगी। लेकिन शॉप के किसी स्टाफ को शक हुआ तो उसने लड़की को रोक लिया और तलाशी लेने पर पाया कि लड़की ने जींस चुराकर उसे पहन ली है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की वॉशरूम में खड़ी है। यही लड़की चोरी की जींस के साथ पकड़ी गई है। लड़की एक के बाद एक जींस खोलकर नीचे कर रही है। लड़की को ये सब कैमरे के सामने करवाया जा रहा है और कोई शख्स उतरती जींस की गिनती कर रहा है। लड़की से जींस तब तक उतरवाई गई जब तक उसने अपने अंडरगार्मेंट्स दिखा ये साबित नहीं कर दिया कि इसके नीचे कोई जींस नहीं है।
यह मामला कहां का है इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी तो नहीं है लेकिन सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि मामला वेनेजुएला का है। पेरू से यह वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को अब तक करीब 50 लाख लोग देख चुके हैं वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे अपने टाइमलाइन पर शेयर भी किया है।