चीन में शादी के फोटोशूट का वीडियो सामने आया है। यह फोटोशूट महिला और उसके पति के लिए बहुत तकलीफ देने वाला रहा। फोन से शूट किए गए इस वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि सफेद गाउन पहने दुल्हन अपने पति के हाथों में हाथ लिए ग्राउंड में चल रही है। महिला वेडिंग फोटोशूट के दौरान मैदान में लगे बीम पर चलती है। अचानक से उसका पैर फिसल जाता है और वह संतुलन खो बैठती है। महिला सीधे बीम के ऊपर गिर जाती है और दर्द से चिल्लाने लगती है। पत्नी की तकलीफ में देखकर पति उसकी मदद करता है।
डेली स्टार यूके के मुताबिक दर्द से चिल्लाती महिला को पति सहारा देकर नीचे उतारता है। गुस्साई महिला पति को ही पीटती है। यही नहीं वीडियो में नजर आ रहा है पत्नी के दर्द से परेशान पति मैदान में लगे लोहे की बीम को लात से मारता है। खुद भी घायल हो जाता है। यह वीडियो क्लिप चीन में शूट हुई बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो डाले जाने के कुछ घंटों के अंदर हजारों की संख्या में लोग इस पर हिट कर चुके हैं। दुल्हन और दुल्हे के साथ घटी इस घटना को लेकर यूजर्स फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शी लॉस्ट हर वर्जिनिटी टू द रेलिंग! हालांकि यह पहला वीडियो नहीं है जिसमें इस तरह का वाक्या सामने आया हो। इससे पहले भी कई वाक्ये सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यह फोटोशूट कपल के लिए यादगार रहेगा।
READ ALSO: स्टील मैन ने दिखाए नए स्टंट, प्राइवेट पार्ट पर हथौड़ों से करवाए ताबड़तोड़ वार