एक शख्स को पता लग जाता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसको धोखा दे रही है। ऐसे में वह उसे सबक सिखाने के लिए एक जोरदार और डरावना सा प्लान बनाता है। वह उस ‘धोखेबाज गर्लफ्रेंड’ को ऐसा तोहफा देता है जिसे वह पूरी जिंदगी नहीं भूलेगी। वीडियो में दिखाया गया है कि वह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को गाड़ी में बैठाकर कहीं घूमने के लिए ले जाता है। रास्ते में वह उसे एक गिफ्ट बॉक्स देता है। शख्स ने उस बॉक्स को पहले से ही गाड़ी में रख रखा होता है। देखने में गिफ्ट का बॉक्स बड़ा ही प्यारा सा होता है। उसे देखने पर कोई भी यह सोचेगा कि उसमें चॉकलेट होंगी। लड़की भी ऐसा ही कुछ सोच रही होती है। इसके बाद शख्स उसे गिफ्ट थमा के गाड़ी को साइड में खड़ी करके कुछ लेने के बहाने से बाहर आ जाता है। जाते हुए वह सारे शीशे और गेट अच्छे से लॉक कर जाता है।

गिफ्ट काफी अच्छे से पैक होता है। ब्वॉयफ्रेंड के जाते ही लड़की गिफ्ट को खोलकर देखने लगती है। गिफ्ट का डिब्बा उठाते ही उसमें काफी सारे कॉकरोच दिखते हैं। जिसे देखकर वह लड़की डर जाती है और बॉक्स को गाड़ी में ही फेंक देती है। वीडियो में दिखाया गया है कि वह लड़की चिल्ला-चिल्ला कर अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुला रही होती है कि वह आकर गेट खोल दे। लेकिन वह नहीं आता। शख्स ने पहले से ही सारी प्लानिंग कर रखी थी। उसने पूरी घटना को रिकॉर्ड करने के लिए एक खुफिया कैमरा भी लगा रखा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, कई लोग इसे फेक और स्क्रिप्टिड भी बता रहे हैं।

बाकी ट्रेंडिग खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देखिए वीडियो

https://youtu.be/ftldQVT2HAk