सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह वीडियो महाराष्ट्र का है। उसमें एक शख्स दिख रहा है जिसके हाथ में एक तलवार है। वह उस तलवार को लेकर एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर दीवार की मदद से चढ़ता दिख रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो थाने के भयंडर इलाके है। वीडियो में दिख रहा शख्स 20 साल का है जो अपने एक पड़ोसी के घरपर चढ़कर तोड़फोड़ कर रहा होता है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, जिस पड़ोसी के घरपर वह लड़का चढ़ रहा होता है वहां रहने वाली एक आंटी ने उसकी मां के साथ बदतमीजी की होती है और साथ ही साथ थप्पड़ भी मारा होता है। उसी बात से नाराज होकर वह शख्स उस महिला के घर पर बालकनी की मदद से चढ़कर तोड़फोड़ करता है। जिस लड़के ने तोड़फोड़ की उसका नाम दिग्विजय सिंह जोधा है। वह वहीं के एक कॉलेज में पढ़ता है। खबर के मुताबिक उस महिला ने गेट नहीं खोला था इस वजह से दिग्विजय ने खिड़की का रास्ता चुना।
वीडियो में दिख रहा है दिग्विजय खिड़कियों की मदद से दीवार पर चढ़ जाता है और तीसरे फ्लोर पर पहुंच जाता है। तीसरे फ्लोर पर पहुंचकर वह तलवार की मदद से खिड़की के शीशे तोड़ देता है। हालांकि, वह किसी को भी नुकसान पहुंचा पाता इससे पहले ही उसे पकड़ लिया जाता है। वहां कोई फोन करके पहले ही पुलिस को सूचना दे देता है। पुलिस ने दिग्विजय पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज भी कर लिया है।
इस तरह की और ट्रेंडिंग खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देखिए वीडियो