जाने-माने एक्टर बॉबी देओल को कौन नहीं जानता। उनकी फिल्म सोल्जर एक बड़ी हिट रही थी और सभी लोगों ने उनके काम को काफी पंसद किया था। बिच्छू और बरसात भी अपने जमाने की हिट रहीं। फिर भी उन्हें उनके टेलेंट के हिसाब से ज्यादा काम नहीं मिला। बॉबी के काम के साथ-साथ उनके बालों को भी काफी पसंद किया जाता था। लेकिन अब बॉबी कम ही दिखाई देते हैं और सोशल मीडिया पर भी वह कम ही दिखते हैं। ट्विटर पर उनके भाई सनी देओल तो हैं, लेकिन वह यहां से गायब हैं। लेकिन बॉबी की कमी यहां उनके नाम से बना फर्जी अकाउंट बखूबी पूरी करता है। इस अकाउंट के 20,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अकाउंट से ज्यादातर ट्वीट बॉबी देओल के बारे में ही किए जाते हैं। जैसे उनकी आने वाली फिल्म, उनका करियर, पिता और भाईयों से उनका रिलेशन। इन मुद्दों पर मजेदार ढंग से ट्वीट किए जाते हैं। ऐसे ट्ववीट जिन्हें देखकर कोई भी अपनी हंसी ना रोक पाए।

लोग इस अकाउंट के ट्वीट देखकर रीट्वीट किए बिना नहीं रह पाते। अगर आप अब भी नहीं समझ पा रहे कि नकली बॉबी ने लोगों पर कैसा जादू किया है, तो देखिए उनके कुछ मजेदार ट्वीट-

https://twitter.com/bobbydeol_/status/611620140812087296

https://twitter.com/bobbydeol_/status/756199527887966208

https://twitter.com/bobbydeol_/status/754725589370621953

https://twitter.com/bobbydeol_/status/696374850240163842

https://twitter.com/bobbydeol_/status/634082357176217600

https://twitter.com/bobbydeol_/status/633503475649802240

https://twitter.com/bobbydeol_/status/631036867673088000

https://twitter.com/bobbydeol_/status/618074479718068224

https://twitter.com/bobbydeol_/status/618003763253526528

https://twitter.com/bobbydeol_/status/617989667992940544

https://twitter.com/bobbydeol_/status/617749681746022400