यूपी के लखनऊ में ऐप्पल के सेल्स मैनेजर की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद इस पर राजनीति हो रही है। इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया था कि विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आँखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का कत्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे। इसके बाद अब बीजेपी के प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि नटवरलाल कभी झूठ नहीं बोलते हैं! योगीजी के कहने पर #VivekTiwari ने महिला मित्र के साथ शराब पिया, देर रात तक डांस किया और रात एक बजे उसे घर छोड़ने जा रहे थे! योगीजी ने विवेक से कहा कि पुलिस के रोकने पर गाड़ी लेकर भागना और सिपाही से कहा कि भागने पर गोली मार देना।

इसके बाद अश्विनी के ट्वीट पर लोगों ने रिप्लाई भी किए हैं। @jodhasatveer999 ने लिखा कि सही कहा अश्विनी उपाध्याय एनकाउंटर तुम जैसे नेताओं का होना चाहिए कोई महिला मित्र के साथ रात को जा रहा हैं और डांस कर रहा है तो क्या एनकाउंटर करोगे ? केजरीवाल नीच वाले ट्वीट कर रहा है और तुम महानीच वाला ट्वीट किए हो। दल्ले नेता कही के। @rawathindustani ने लिखा ठीक से दोबारा पढ़ो अश्वनीजी ने क्या लिखा है, दो चार बार पढ़ना तब शायद समझ आ जाएगा।

इस पर मोहित अग्रवाल ने PIL तक डालने के लिए पूछ लिया। @imohitag ने लिखा @AshwiniBJP जी, क्या केजरीवाल की ऐसी ओछी सोच और वक्तव्यों के लिए कोई PIL डाल सकते हैं। अगर नही तो कम से कम पागलखाने का सुझाव तो दिलवा ही सकते हैं, क्या? @pankajtiwari349 ने लिखा की आप जैसा विद्वान ऐसे बोल सकता है शर्म आती है। शराब पीने की सजा एनकाउंटर है क्या वकील साहब, अफसोस…कौन कानून पढा है आपने?