भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि वह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के लिए दुल्हन ढूंढने को तैयार हैं। ऐसा करने के लिए सुशील मोदी ने उनके सामने तीन शर्तें भी रखी हैं। सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया कि मैं तेज प्रताप के लिए दुल्हन ढूंढने को तैयार हूं लेकिन मेरी तीन शर्तें हैं, पहली कि वह दहेज नहीं लेंगे, अंग दान करने की शपथ खानी होगी और कसम खाएंगे कि वह कभी किसी की शादी में बाधा डालने की धमकी नहीं देंगे। यहां सुशील ने तेज प्रताप यादव द्वारा दी गई धमकी का जिक्र किया था। आपको बता दें कि सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी के बाद एक पत्रकार से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा था कि सुशील मोदी उनके अंकल हैं और घर के बड़ों का काम ही होता है दुल्हन ढूंढना, ऐसे में अगर सुशील कुमार मोदी उनके लिए कोई अच्छी लड़की ढूंढ लेंगे तो वह शादी के लिए तैयार हो जाएंगे।
Ready to find bride for Tej Pratap but 3 शर्तें No dowry,Pledge organ donation & no threatening to disrupt any marriage
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) December 4, 2017
उत्कर्ष की शादी से पहले तेज प्रताप यादव ने सुशील कुमार मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी। तेज प्रताप ने कहा था, ”हमारी लड़ाई जारी रहेगी हम डरने वाले नहीं हैं, उनके घर में घुस के मारेंगे। अगर मैं उनके बेटे की शादी में गया तो उनकी पोल खोल दूंगा।”
सुशील मोदी का तेजप्रताप की शादी के लिए ये ट्वीट देख लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि आप एक मैरिज ब्यूरो क्यों नहीं खोल लेते। ऐसे लोग लिख रहे हैं कि एक डिप्टी सीएम को इस तरह के ट्वीट शोभा नहीं देते। वहीं बहुत से लोग तो उनकी चुटकी लेते हुए ये आग्रह भी कर रहे हैं कि आप मेरे लिए भी एक लड़की ढूंढ़ दीजिए।
@SushilModi एगो दोकान खोल लिजिए, लड़की ढुढंने का,बिहार के Depty CM के official twitter पर ये सब बात शोभा नही दे रहा!!
— Nitin Singh Bhumihar (@iamNitinSingh11) December 4, 2017
https://twitter.com/ashishparasharr/status/937563119735398400
सर जी आपका स्तर तो गिरते ही जा रहा है। लालू परिवार से competition कर रहे हैं। लगता है काम कम है। हँसी मज़ाक़ पर ध्यान अधिक है।
— C. B. Kumar (@bimal1958) December 4, 2017
सब कुछ अंग्रेजी में लिखें पर सर्त का आपको अंग्रेजी अनुवाद नहीं मालूम बेकार आप बिहार के उप मुख्यमंत्री बने हुए है
— Sumit Kumar (@SumitKu28731834) December 4, 2017
शर्म आती है मुझे,एक उपमुख्यमंत्री को धमकी देता है और वह चुप रहा,डर गया,कोई कानूनी कार्यवाही नही किया,तो आम जनता का क्या होगा,उसको तो कोई भी धमकी दे देता है वह किसके पास जाएगा।शर्म की बात है,,और लड़की ढूढने चले है।
— Ⓜ️RITUNJAY KUMAR ?? (@mritunjay_04) December 4, 2017
Unfortunate Depty CM is ready and busy finding bride . Why don’t we see you ready creating jobs for common Youth . It’s really shame only politicians fight to get vote .
— Sujit Mishra (@MishraSujitk) December 4, 2017

