एक बंदर जैसे आकार के जानवर का वीडियो सामने आया है। उसमें वह जानवर पहाड़ों के बीच में झरने के पास से गुजरता देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि जो जानवर वीडियो में दिख रहा है वह महादानव है। वीडियो की शुरुआत में पहाड़ों को दिखाया जा रहा है। इसके बाद वॉटरफॉल के पास से एक बड़ा सी आकृति वाला जानवर दिखाई देता है। हालांकि, कई लोग इस वीडियो को झूठा भी बता रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि असल में वहां कोई जानवर मौजूद ही नहीं है। बल्कि वीडियो एडिटिंग के जरिए वहां उस जानवर को जोड़ा गया है। महादानव हजारों साल पहले हुआ करते थे। ऐसे में वीडियो पर यकीन करना इतना भी आसान नहीं है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैमरे को जूम करके वह जानवर और साफ तौर पर देखा जा सकता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में दिख रहा जानवर साधारण सा भालू है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह कि यह वीडियो इंडोनेशिया का है। लेकिन वहां बड़े भालू पाए ही नहीं जाते। हालांकि, ऐसा वीडियो पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी ऐसे वीडियो देखे जाते रहे हैं।