टीवी पत्रकार बरखा दत्‍त भी जैन मुनि तरुण सागर महाराज को लेकर चल रहे विवाद में कूद पड़ी हैं। उन्‍होंने इस संबंध में सोमवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट पर उनकी काफी आलोचना भी हो रही है। बरखा दत्‍त ने लिखा, ”कंफ्यूज हूं- एक धार्मिक नेता नग्‍न रहकर विधानसभा को संबोधित कर सकते हैं लेकिन विदेशी महिला पर्यटक स्‍कर्ट नहीं पहन सकतीं। अच्‍छा है! बहुत अच्‍छी बात है!” इस ट्वीट के जरिए उन्‍होंने मुनि तरुण सागर महाराज के संबोधन के मामले के साथ ही पर्यटन मंत्री डॉ.महेश शर्मा के बयान पर भी निशाना साधा। सोमवार को पर्यटन मंत्री का बयान सामने आया था जिसमें उन्‍होंने कहा कि विदेशी महिला सैलानियों को रात के समय छोटे कपड़े पहनकर नहीं निकलना चाहिए।

गौरतलब है तरुण सागर महाराज ने हरियाणा विधानसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्‍होंने राजनीति से लेकर भारत-पाक रिश्‍तों और कन्‍या भ्रूण हत्‍या के बारे में अपने विचार रखे थे। उन्‍होंने धर्म को पति बताते हुए राजनीति को पत्‍नी बताया था। बॉलीवुड सिंगर और म्‍यूजिशियन विशाल डडलानी ने भी जैन मुनि को लेकर एक ट्वीट किया था। जिस पर काफी बवाल हुआ और उनके खिलाफ एक एफआईआर और दो शिकायत हो चुकी हैं। उन्‍हें इस ट्वीट को लेकर माफी भी मांगनी पड़ी थी। साथ ही डडलानी ने आम आदमी पार्टी भी छोड़ दी थी।

Read Alsoकेन्‍द्रीय मंत्री की विदेशी महिला पर्यटकों को सलाह- भारत में स्‍कर्ट या छोटे कपड़े न पहनें, रात में अकेले न जाएं

Read ALso: जैन मुनि पर ट्वीट को लेकर केजरीवाल से विशाल डडलानी को मिली फटकार तो छोड़ी राजनीति

अब बरखा दत्‍त के ट्वीट पर भी टि्वटर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी खिंचाई की। यूजर्स ने लिखा कि कुछ भी कहने से पहले जैन धर्म के बारे में पढ़ लेना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि पर्यटन मंत्री के बयान से कोई सहमत नहीं है लेकिन संतों का मजाक बनाना बंद करना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि विदेशों में भी संत संसदों को संबोधित करते हैं।

https://twitter.com/vineetkol68/status/770135070715895808

Read Also: विशाल डडलानी को जैन मुनि, धर्म और मान्याताओं के बारे में पता होता तो ऐसी टिप्पणी नहीं करते: तरुण सागर

https://twitter.com/vineetkol68/status/770135867046395904

हरियाणा विधानसभा में मुनि तरुण सागर महाराज के भाषण का अंश:

हरियाणा विधानसभा में दिया गया मुनि तरुण सागर महाराज का पूरा भाषण यहां देखें: