Bigg Boss 11: टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 11 के घर से इस रविवार को कॉमनर कंटेस्टेंट बंदगी कालरा बेघर हो गईं। शो में पुनीश के साथ रोमांस करने वाली बंदगी बाहर आते ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। बंदगी ने हाल ही में एक बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाया है। आपको बता दें कि बंदगी की ये तस्वीर डब्बू रतनानी के फोटोशूट की है। इससे पहले वे घर के अंदर अपने बेड की फोटो भी शेयर कर चुकी हैं। बंदगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ये तस्वीर शेयर की। देखते ही देखते बंदगी की ये टॉपलेस फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर के लिए लोग बंदगी कालरा को ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे लोग बंदगी के लिए सारी मर्यादाएं भूलते हुए भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। इन लोगों के कमेंट्स इतने गंदे हैं कि हम उसे लिख भी नहीं सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/BcUieQzgkie/

https://www.instagram.com/p/BY-XDmKgwAX/?taken-by=bandgikalra

आपको बता दें कि शो से बाहर आने के बाद बंदगी ने मीडिया से बात करते हुए पुनिश के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई बताई थी। बंदगी ने कहा लोग कुछ भी कहें लेकिन पुनिश और उनका रिश्ता सच्चा है। वो इस रिश्ते को हमेशा बनाए रखेंगी। बाहर आने के बाद उन्हें पुनिश की बहुत याद आ रही है। अपने ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल का जिक्र आने पर बंदगी ने कहा वे बिग बॉस जाने से पहले ही उससे रिश्ता खत्म कर चुकी हैं। नागपाल पब्लिसिटी पाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है।

बंदगी यहीं नहीं रूकीं, उन्होंने अपने घर के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी मकान मालिक ने उसके परिवारवालों को निकाला नहीं था। बल्कि उनके घर की लीज खत्म हो गई थी, और उनके पापा की कोई तबीयत खराब नहीं हुई थी। अगर ऐसा होता तो बिग बॉस का मैनेजमैंट उन्हें इस बात की जरूर जानकारी देता।