आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर नए अारोप लगे हैं। उनके खिलाफ इस महीने की शुरुआत में कुछ लोगों को एक महिला के साथ बदतमीजी करने के लिए ‘भड़काने’ पर FIR दर्ज कराई गई है। साकेत पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले बुधवार को ही खबर आई थी कि एक महिला ने आप नेता की बदतमीजी से परेशान होकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। आम आदमी पार्टी के कई नेताओं पर महिलाओं से अभद्र व्‍यवहार करने के मामले दर्ज हैं। अपनी बीवी लिपिका को जान से मारने की कोशिश के आरोप में सोमनाथ भारती के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं के लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आरोपों पर नाराजगी देखने को मिल रही है। बुधवार को #BalatkariAAP टॉप ट्रेड्स में शामिल रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों ने आम आदमी को नया नाम दे दिया- एंटी आैरत पार्टी। वहीं इस मुद्दे पर पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी लोग आवाज उठा रहे हैं।

एक नजर आम आदमी पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया के गुस्‍से पर:

https://twitter.com/JONTYJAIN121/status/755681210953859072

READ ALSO: केजरीवाल का दावा- पीएम मोदी के साथ मीटिंग से पहले बाहर रखवा लिया मेरा फोन, भाषण के दौरान भी की टोकाटोकी

READ ALSO: अपनी ‘ड्रिबलिंग’ ही नहीं, जिंदादिली के लिए भी याद रखे जाएंगे शाहिद: पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने कहा

READ ALSO: दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एक और FIR, महिला से छेड़छाड़ के लिए ‘भड़काने’ का आरोप

READ ALSO: AAP की महिला कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, पार्टी नेता पर थे लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप