बाबा रामदेव को योग की विधा को देश और विदेश में लो‍कप्र‍िय करने का क्रेडिट जाता है। इसकी वजह से देश भर में उनके ढेर सारे फैंस भी हैं। इंडिया टुडे मैगजीन ने अपने कवर पर योग गुरु की तस्‍वीर टि्वटर अकाउंट से शेयर क्‍या की, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। लोगों ने रामदेव की इस फोटो का जमकर मजाक उड़ाया। मैगजीन कवर पर रामदेव एक खास आसन में नजर आते हैं। गुरुवार शाम रामदेव टि्वटर पर ट्रेंड करने लगे।

देखें, सोशल मीडिया की चुनिंदा प्रतिक्रिया