नए साल के जश्न के मौके पर देशभर में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ के कई मामले सामने आए थे। बेंगलुरु का मामला अभी भी लोगों की यादों में ताजा है। वहीं पाकिस्तान के काराची में एक लड़की ईव-टीजिंग का शिकार हुई लेकिन उसकी मदद के लिए मशहूर गायक आतिफ असलम खुद पहुंच गए। मौका था कराची के डीएचए स्पोर्ट क्लब में मनाए जा रहे एक जश्न का।
इसी दौरान आतिफ स्टेज पर गाने ही वाले थे कि उन्होंने कॉन्सर्ट बीच में ही रोक दिया। आतिफ की नजर एक लड़के पर पड़ी जो अपने पास खड़ी लड़की को बेवजह घूर रहा था। इसके बाद आतिफ ने कॉन्सर्ट रोका और खुद लड़की की मदद के लिए सामने आ गए। यह काम करते हुए आतिफ ने आगे क्या कहा और क्या किया ? यह आप वीडियो में देखें।
Massive respect for @itsaadee So proud to be your fan pic.twitter.com/ONOeDsp79Z
— صبا (@Saba_Sayss) January 15, 2017
