दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रिलायंस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। लेकिन वह खुद ही लोगों के निशाने पर आ गए। दरअसल, रिलायंस ने नई शुरू हुई जियो सर्विस का विज्ञापन देते हुए पीएम मोदी का फोटो लगाया था। इसको लेकर ही केजरीवाल ने पीएम को निशाना बनाया। उन्होंने पीएम को रिलायंस के लिए ‘मॉडलिंग’ करने वाला कहा था।। शुक्रवार (2 सितंबर) को केजरीवाल ने लिखा, ‘मोदी जी। आप रिलायंस के ऐड में मॉडलिंग करते रहना। देश की सारी लेबर मिलके आपको 2019 में सबक़ सिखाएगी।’ लेकिन इसके बाद लोगों ने केजरीवाल की वह फोटो ट्वीट करनी शुरू कर दी जिसमें वह एयरटेल का बोर्ड लिए खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, वह बोर्ड 2015 में हुई दिल्ली हॉफ मैराथन का है। उस बोर्ड पर ही एयरटेल का लोगो है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैराथन को एयरटेल ने प्रायोजित किया था। लेकिन लोगों ने उसे अलग ही संदर्भ में पेश किया। केजरीवाल ने इसके अलावा भी कई ट्वीट किए थे। एक में उन्होंने लिखा था, ‘Any more proof reqd to prove that – मोदी जी अम्बानी की जेब में।’
दरअसल, रिलायंस जियो मुकेश अंबानी की कंपनी का नई टेलिकॉम सर्विस है। इसके बारे में मुकेश ने 1 अगस्त 2016 को विस्तार से बात भी की थी। रिलायंस जियो ने बेहद कम दाम में सर्विस देने का दावा किया। इसके तहत ग्राहक को तीन महीने तक फ्री डाटा, फोन कॉल और मैसेज मिलेंगे। इसके बाद सिर्फ डाटा पैक का पैसा देना होगा और फोन कॉल और मैसेज हमेशा फ्री रहेंगे।
देखिए केजरीवाल ने क्या ट्वीट किए-
PM of India openly endorses Reliance product pic.twitter.com/rHPAdwvjsR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 2, 2016
Any more proof reqd to prove that – मोदी जी अम्बानी की जेब में। pic.twitter.com/YyBOUQn9Xt
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 2, 2016
मोदी जी। आप रिलायंस के ऐड में मॉडलिंग करते रहना। देश की सारी लेबर मिलके आपको 2019 में सबक़ सिखाएगी
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 2, 2016
इसपर लोगों के कैसे ट्वीट आए, देखिए-
.@Ankita_Shah8 @ArvindKejriwal haha pls rt ? pic.twitter.com/PwrIfSrju6
— maithun (@Being_Humor) September 2, 2016
https://twitter.com/TajinderBagga/status/771606843193892864
https://twitter.com/sanjay2117kumar/status/771598723218493441
https://twitter.com/banarasiaa/status/771601017729187840