बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं। इस बार उनकी ट्रोलिंग का कारण बना है उनका नया लुक। लोगों को अर्जुन का नया लुक बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। लोग उन्हें कह रहे हैं कि पहले क्या थे और अब क्या हो गए। बहुत से लोग मलाइका अरोड़ा का नाम लेकर भी अर्जुन को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग तो इतने बेहूदे कमेंट्स कर रहे हैं कि जिन्हें यहां पर बताया भी नहीं जा सकता।

दरअसल हुआ ये कि अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की। इस फोटो में वह फ्रेंच कट दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह बिना शर्ट कंधे पर पिंक टावल रखे हुए भी दिख रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए अर्जुन ने लिखा- फ्रेंच टोस्ट ना सही फ्रेंच दाढ़ी ही सही।

अर्जुन कपूर की ये फोटो लोगों को पसंद नहीं आई। लोग लिखने लगे कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले सोचा करो..कुछ भी नहीं डाल दिया जाता है। कुछ ने कहा कि आप मेरे फेवरेट एक्टर थे लेकिन फिर यही कहेंगे कि आप बिल्कुल अच्छे नहीं लग रहे। कुछ यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा का नाम लेते हुए लिखा कि अपने से उम्रदराज के चक्कर में पड़ोगे तो यही हाल होगा। वहीं बहुत से यूजर्स उनके पिंक टॉवल को लेकर भी कमेंट करने लगे। इस पर जहां यूज़र्स तरह-तरह के नेगेटिव कॉमेंट्स कर रहे हैं, वहीं कुछ उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या उनके कंधे पर लव बाइट्स हैं?

बता दें कि पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं। दोनों को कई मर्तबा हाथों में हाथ डाले भी देखा गया है। हाल ही में दोनों कहीं वकेशन पर भी साथ गए थे। उस वेकेशन की तस्वीरें भी दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। अर्जुन और मलाइका के रिलेशनशिप को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हालंकि इन दोनों स्टार्स ने इस बात पर किसी भी तरह से पुष्टि नहीं की है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार इंडियाज मोस्ट वांटेड फिल्म में दिखे थे। ये फिल्म फ्लॉप रही थी। अब वह अपनी अगली फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं।