महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट करके सबका दिल जीत लिया। दरअसल, ट्विटर पर किसी ने आनंद महिंद्रा को एक गाड़ी खरीदने की सलाह दे डाली थी। उस ट्वीट का आनंद ने जो जवाब दिया उसे सुनकर सब हैरान रह गए। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर Maserati Birdcage नाम की गाड़ी के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह एक ऐसा पिंजरा है जिसमें मैं कैद होकर रहने को तैयार हूं।’ यह गाड़ी इटली की डिजाइन और इंजीनियरिंग कंपनी Pininfarina ने बनाई है। इसपर सिद्धांत खन्ना नाम के ट्विटर अकाउंट ने उन्हें सलाह देते हुए लिखा था, ‘आनंद महिंद्रा, आपको उसे खरीदने से कौन रोक रहा है? जाइए और ले लीजिए।’ इसपर आनंद महिंद्रा ने खन्ना को लिखा, ‘उसकी जगह हम लोगों ने कंपनी ही खरीद ली है। ‘
दरअसल, महिंद्रा ग्रुप ने 14 दिसंबर 2015 को ही Pininfarina कंपनी खरीद ली थी। खन्ना को इस बात की शायद जानकारी नहीं थी।
आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर कई तरह के जवाब आए।
एक ने लिखा, ‘ट्विटर पर अबतक जितने लोगों के जवाबों को मैंने पढ़ा है, यह उसमें से सबसे शानदार था।’ इसके अलावा भी लोगों ने महिंद्रा की हाजिर जवाबी के लिए महिंद्रा की तारीफ की। एक ने लिखा कि इसे कहते हैं एक बिजनेसमैन का जवाब। एक ने राजपाल यादव का जिक्र करते हुए लिखा, ‘राजपाल यादव का डायलॉग याद आ गया, आदमी के पास पैसा हो तो क्या नहीं कर सकता।’
महिंद्रा ने यह ट्वीट किया था –
That's one cage I wouldn't mind being imprisoned in. Pininfarina sustains its legendary & pathbreaking designs. https://t.co/Q5UNZNK1AN
— anand mahindra (@anandmahindra) January 24, 2017
सिद्धांत खन्ना ने यह ट्वीट किया था –
We bought the company instead…(Pininfarina) ? https://t.co/beNzPTLN9t
— anand mahindra (@anandmahindra) January 24, 2017
इसपर ऐसे-ऐसे जवाब आए –
@GhantaGuy
Rajpal Yadav yaad aa gya "Aadmi ke pass paisa ho to kya kya nahi ho sakta"— Akshay Sharda (@sharda_akshay) January 24, 2017
wow!Now that's what we call a great entrepreneurial mind which sets you apart. LEGEND??
— siddhant khanna (@khanna_siddhant) January 24, 2017
https://twitter.com/ruchvns_1310/status/823881122434125824
.@anandmahindra Take a bow sir. One of the finest response I read on twitter till date. https://t.co/Qpi3qxeifO
— Amit Tyagi ? ? (@hiambuj) January 24, 2017
https://twitter.com/Indian_Launda/status/823860384796987392
https://twitter.com/Witty_Gandhi/status/823902908177596416
Like a Boss pic.twitter.com/ZwXO3kyecn
— Mohan Kanni (@mohan_kanni) January 24, 2017

