इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष में एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रच दिया। पूरे देश ने इसरो की इस सफलता का जश्न मनाया और बधाईयां दीं। 104 में से 101 सैटेलाइट विदेशी थी, वहीं इसमें 3 सैटेलाइट भारतीय थीं। भारत ने इसके साथ रूस को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले 2014 में रूस ने एक साथ 37 सैटेलाइट लॉन्च किए थे। 104 सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को नेता, अभिनेता समेत बड़ी-बड़ी शख्सियतों ने बधाई दी। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर इसरो को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। हालांकि इसमें वह एक बड़ी गलती कर बैठे।

उन्होंने अपने ट्वीट में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बेटे अभिषेक बच्चन के साथ एक डांस पोज में दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने इसरो के लिए बधाई संदेश लिखा। अमिताभ ने लिखा, “एक पीएसएलवी से एक साथ 103 सैटेलाइट लॉन्च करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए इसरो को बधाई। आशा करता हूं हम एक दिन चांद तक पहुंच जाएंगे।” हालांकि अपने बधाई संदेश और इस तस्वीर को पोस्ट करने के लिए वह ट्विटर पर ट्रॉल किए गए। देखिए उन्होंने क्या ट्वीट किया।

आपकी ही तरह दूसरे ट्विटर यूजर्स भी यह नहीं समझ सके कि इस फोटो को बधाई संदेश के साथ डालने का क्या मतलब था। इसके अलावा बिग बी ने सैटेलाइट की संख्या भी गलत लिख दी। उन्होंने 104 की जगह 103 सैटेलाइट लिख दिया था। यहां देखिए लोगों ने किस तरह उड़ाया बिग बी का मजाक:

तस्वीर को लेकर यह बोले यूजर्स-

https://twitter.com/sourabhemraan/status/831721136597692420

https://twitter.com/Ibleed_sarcasm/status/831750145226190849

https://twitter.com/Being_Kunnu_/status/831718355434369024

https://twitter.com/TheAlteria/status/831882178460053504

अब पढ़िए सैटेलाइट की गलत संख्या पर क्या मिले जवाब:

https://twitter.com/RaeesIsHere/status/831716004547923969

https://twitter.com/Kelawalababa/status/831809628677607425

https://twitter.com/SanghiSherlock/status/831715941650153472

https://twitter.com/gingermasalatea/status/831753571364458496